NEET PG 2026 :अब आधार के बिना नहीं मिलेगी एंट्री! बायोमेट्रिक, आइरिस स्कैन समेत लागू हुए कई बड़े बदलाव

NEET PG 2026 परीक्षा में इस बार कई बड़े बदलाव किए गए हैं। अब परीक्षा केंद्र में आधार आधारित बायोमेट्रिक और जरूरत पड़ने पर आइरिस स्कैन से पहचान होगी। परीक्षा शहर आवंटन की प्रक्रिया भी बदली गई है। CCTV, सिग्नल जैमर और लाइव मॉनिटरिंग समेत सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
अब आधार के बिना नहीं मिलेगी एंट्री! बायोमेट्रिक, आइरिस स्कैन समेत लागू हुए कई बड़े बदलाव
इस बार NEET PG 2026 की परीक्षा में कई बड़े बदलाव किए गए हैं।

अगर आप NEET PG 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। इस बार परीक्षा में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने परीक्षा को पहले से ज्यादा सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू की है। इस साल 2.7 लाख से ज्यादा मेडिकल ग्रेजुएट्स ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, इसलिए सुरक्षा पर खास ध्यान दिया गया है।

अब आधार से होगी पहचान

इस बार परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सभी उम्मीदवारों का आधार आधारित बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के समय भी आधार की मदद से पहचान की जाएगी और परीक्षा वाले दिन भी दोबारा जांच होगी। अगर किसी का फिंगरप्रिंट मैच नहीं होता है, तो उसकी पहचान आंखों की पुतली (आइरिस) स्कैन करके की जाएगी। इसका मकसद फर्जी उम्मीदवारों और गड़बड़ियों को रोकना है।

ये भी पढ़ें: जब दोस्ती बनी मोटिवेशन, तीन दोस्तों ने एक साथ पास की UPSC, पूरा किया अफसर बनने का सबसे बड़ा सपना

परीक्षा शहर चुनने का नियम भी बदला

इस बार परीक्षा केंद्र चुनने के तरीके में भी बदलाव किया गया है। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को तीन पसंदीदा राज्यों का विकल्प देना होगा। इनमें अपने पत्राचार वाले राज्य को पहली पसंद के रूप में चुनना जरूरी होगा। परीक्षा शहर की जानकारी परीक्षा से करीब तीन सप्ताह पहले जारी कर दी जाएगी, ताकि उम्मीदवार समय रहते यात्रा और रहने की व्यवस्था कर सकें।

कब होगी परीक्षा और कितना मिलेगा समय?

NEET PG 2026 की परीक्षा 30 अगस्त को आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 180 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी सवाल हल करने के लिए 210 मिनट यानी 3 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा।

Breaking News

सुरक्षा रहेगी पहले से ज्यादा सख्त

इस बार परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हर केंद्र पर CCTV कैमरों से निगरानी होगी। उम्मीदवारों की बायोमेट्रिक जांच, तलाशी, सिग्नल जैमर और कंप्यूटर का रैंडम आवंटन किया जाएगा। इसके अलावा केंद्रीय और क्षेत्रीय कमांड सेंटर से पूरी परीक्षा की लाइव मॉनिटरिंग होगी। परीक्षा को सफल बनाने के लिए 60 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

ये भी पढ़ें: NEET PG 2026 : एक शिफ्ट में होगी परीक्षा, घर के पास मिलेगा सेंटर, हर सवाल के लिए बढ़ा समय; केंद्र सरकार ने लागू किए बड़े बदलाव

पेपर लीक की अफवाहों से रहें दूर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने अधिकारियों को निष्पक्ष और तकनीक आधारित परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने छात्रों से अपील की है कि वे पेपर लीक या किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा न करें। NBEMS ने नकल, फर्जी उम्मीदवारों या किसी भी तरह की गड़बड़ी की शिकायत दर्ज कराने के लिए एक विशेष ईमेल सुविधा भी शुरू की है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts