अमेरिका की ईरान में रह अपने नागरिको को अलर्ट :दूतावास बोले- सुरक्षा की स्थिति बेहद खराब

अमेरिकी पासपोर्ट दिखाना या अमेरिका से जुड़ाव जाहिर करना ईरानी अधिकारियों के लिए हिरासत में लेने का कारण बन सकता है। ऐसे में पूछताछ, गिरफ्तारी या लंबी हिरासत का खतरा है।
दूतावास बोले- सुरक्षा की स्थिति बेहद खराब
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों के लिए कड़ी एडवाइजरी जारी करते हुए तुरंत देश छोड़ने को कहा है। वर्चुअल अमेरिकी दूतावास के अनुसार ईरान में मौजूदा सुरक्षा हालात बेहद चिंताजनक हो चुके हैं। जिसमें बढ़ती अस्थिरता, सख्त पाबंदियां और यात्रा से जुड़ी बाधाएं आम लोगों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही हैं।

    अमेरिकी दूतावास : नागिरक जल्द से जल्द देश छोड़े

    दूतावास ने साफ शब्दों में कहा है कि नागरिक जल्द से जल्द ईरान से बाहर निकलने की योजना बनाएं और इसमें अमेरिकी सरकार से मदद मिलने की उम्मीद न रखें, क्योंकि वर्तमान परिस्थितियों में आधिकारिक सहायता बहुत सीमित है। ईरान में चल रहे देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों और अशांति के चलते सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। कई इलाकों में सड़कें बंद हैं, सार्वजनिक परिवहन प्रभावित है और इंटरनेट के साथ-साथ मोबाइल व लैंडलाइन सेवाएं बार-बार ठप हो रही हैं।

    कई इंटरनेशनल फ्लाइट को सीमित किया

    इसके अलावा कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस ने ईरान आने-जाने वाली उड़ानों को रद्द या सीमित कर दिया है, जिससे देश छोड़ना और भी कठिन हो गया है। इसी बीच अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु मुद्दे पर बातचीत आज ओमान की राजधानी मस्कट में शुरू होने जा रही है। यह दोनों देशों के बीच लगभग नौ महीनों बाद होने वाली पहली औपचारिक वार्ता है, जो जून 2025 में हुए संघर्ष के बाद से रुकी हुई थी।

    अब जानें किन लोगों के लिए ज्यादा खतरा

    अमेरिकी एडवाइजरी में कहा गया है कि यदि किसी कारणवश तुरंत ईरान छोड़ना संभव न हो, तो लोग किसी सुरक्षित स्थान पर ही रहें। साथ ही खाने-पीने का सामान, पीने का पानी, जरूरी दवाइयां और अन्य आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भंडारण करने की सलाह दी गई है। चेतावनी में यह भी कहा गया है कि इंटरनेट सेवाएं लंबे समय तक बंद रह सकती हैं, ऐसे में परिवार और दोस्तों से संपर्क बनाए रखने के लिए वैकल्पिक उपाय पहले से तय कर लें।

    अमेरिकी दूतावास ने विशेष रूप से अमेरिका और ईरान—दोनों की नागरिकता रखने वाले लोगों को लेकर ज्यादा सतर्कता बरतने को कहा है। चूंकि ईरान दोहरी नागरिकता को मान्यता नहीं देता, इसलिए ऐसे नागरिकों को देश छोड़ने के लिए ईरानी पासपोर्ट का ही इस्तेमाल करना होगा।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts