मर्दानी 3 :जानिए आखिर ‘अम्मा’ का आखिरी पल में रिवील किरदार क्यों बना गेमचेंजर

यशराज फिल्म्स की मर्दानी 3 में पहली महिला विलेन ‘अम्मा’ का किरदार दर्शकों के लिए सबसे बड़ा सरप्राइज बनकर सामने आया। जानिए क्यों मेकर्स ने मल्लिका प्रसाद के इस खौफनाक रोल को आखिरी पल तक छुपाकर रखा और कैसे ये फैसला फिल्म के लिए गेमचेंजर साबित हुआ।
Follow on Google News
जानिए आखिर ‘अम्मा’ का आखिरी पल में रिवील किरदार क्यों बना गेमचेंजर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। यश राज फिल्म्स की सुपरहिट मर्दानी फ्रेंचाइज में पहली बार एक महिला विलेन के रूप में सामने आईं मल्लिका प्रसाद उर्फ ‘अम्मा’, इस वक्त फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी बन चुकी हैं। उनकी रहस्यमयी, सिहरन पैदा करने वाली ऑनस्क्रीन मौजूदगी ने न सिर्फ दर्शकों को चौंकाया, बल्कि सोशल मीडिया से लेकर समीक्षाओं तक जबरदस्त चर्चा छेड़ दी है। अब मल्लिका प्रसाद ने खुलासा किया है कि कैसे मेकर्स ने रिलीज़ से पहले उनके किरदार को पूरी तरह गोपनीय रखने की एक स्ट्रैटेजिक प्लानिंग की थी, ताकि बड़े पर्दे पर ‘अम्मा’ का असर मैक्सिमम इम्पैक्ट के साथ सामने आए।

    मल्लिका कहती हैं, ‘फिल्मों में सरप्राइज का अपना अलग जादू होता है। ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइज हमेशा दमदार और यादगार विलेन के लिए जानी जाती रही है, इसलिए ‘अम्मा’ के साथ भी तय किया गया कि उसे आख़िरी पल तक परदे में रखा जाए। फ्रेंचाइज की पहली महिला विलेन के तौर पर उसका रिवील तभी होना चाहिए था, जब दर्शक उसे सीधे बड़े पर्दे पर महसूस करें।’

    प्रमोशन से दूर रखकर बनाया गया ‘अम्मा’ को डर का प्रतीक

    यश राज फिल्म्स की सोच साफ थी- अगर मल्लिका को रिलीज़ से पहले प्रमोशन्स में सामने लाया जाता, तो ‘अम्मा’ के किरदार का रहस्य टूट जाता। मेकर्स चाहते थे कि दर्शक इस खौफनाक किरदार से पहली बार सीधे थिएटर में टकराएं। यही वजह रही कि मल्लिका और उनके कैरेक्टर को जानबूझकर प्रमोशनल कैंपेन से दूर रखा गया।

    ‘अम्मा’ सच में ‘हिट्स डिफरेंट’ साबित हुई 

    मल्लिका आगे कहती हैं, ‘ट्रेलर और फिल्म को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया इस फैसले की सफलता साबित करती है। सोशल मीडिया पर जिस तरह से मेरे अभिनय को लेकर प्यार और चर्चा हो रही है, उससे लगता है कि ‘अम्मा’ सच में ‘हिट्स डिफरेंट’ साबित हुई है। जॉन स्टुअर्ट एडुरी का बैकग्राउंड स्कोर और सार्थक कल्याणी के गाने ‘अम्मा’ के किरदार को और भी डरावना बना देते हैं।

    यह भी पढ़ें: आखिरी होने का डर मत रखो… अधूरा रह जाने का डर रखो- जैकी चैन

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts