कोटांबी स्टेडियम में RCB का दूसरा WPL खिताब :मंधाना-जॉर्जिया की पारी दिल्ली पर भारी पड़ी

आखिरी ओवर में बेंगलुरु को 3 बॉल 4 रन चाहिए थे। राधा यादव ने कवर्स की दिशा में शॉर्ट खेला, लेकिन उनका बैट स्टंप से टकरा गया। लेकिन गिल्लियां नहीं गिरीं। इधर, गेंद बाउंड्री के बाहर चली गई। इसी के साथ RCB ने दूसरा टाइटल जीत लिया है।
Follow on Google News
मंधाना-जॉर्जिया की पारी दिल्ली पर भारी पड़ी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। RCB ने कोटांबी स्टेडियम में दूसरी बार WPL का खिताब अपने नाम किया है। रोमांचक मैच में बेंगलुरु ने दिल्ली को 6 विकेट से हराया है। वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में RCB ने 204 रन का विशाल लक्ष्य दो गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। यह WPL फाइनल इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज साबित हुआ।

    मंधाना- जॉर्जिया ने शुरुआत से की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

    कप्तान स्मृति मंधाना ने शानदार 87 रनों की पारी तूफानी पारी खेली, वहीं जॉर्जिया वोल ने 79 रनों का योगदान दिया। दोनों बल्लेबाजों के बीच 92 गेंदों पर 165 रनों की जबरदस्त साझेदारी हुई। मैच के अंतिम ओवर में टीम को जीत के लिए 10 रन चाहिए थे। राधा यादव और नदीन डी क्लर्क ने पहली दो गेंदों पर एक-एक रन लिया। तीसरी गेंद पर राधा ने चौका जड़ा। चौथी गेंद पर उन्होंने कवर की ओर शॉट खेला, इसी दौरान उनका बल्ला स्टंप से टकरा गया, हालांकि गिल्लियां नहीं गिरीं। गेंद सीमा रेखा के पार चली गई और इसी के साथ RCB ने दूसरा WPL खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।

    रॉड्रिग्ज की फिफ्टी काम न आई

    खिताबी मुकाबलें में दिल्ली की कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्ज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 57 रन बनाए, जिसमें 8 चौके शामिल थे। उनके अलावा लौरा वोल्वार्ट ने 44 रन जोड़े, जबकि शिनेल हेनरी 35 रन बनाकर नाबाद रहीं। लिजेल ली ने 37 और शेफाली वर्मा ने 20 रनों का योगदान दिया। लेकिन 203 रनों के बाद भी दिल्ली अपने परफॉर्मेंस को जीत में नहीं बदल पाई।

    विजेता- उपविजेता को क्या ईनाम मिला

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खिताब अपने नाम करते हुए 6 करोड़ रुपये की प्राइज मनी जीती। फाइनल में हार झेलने वाली दिल्ली कैपिटल्स को उपविजेता के तौर पर 3 करोड़ रुपये मिले। वहीं शानदार प्रदर्शन के लिए सोफी डिवाइन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया, जिसके लिए उन्हें 5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।

    फोटोज में देखिए RCB का विनिंग सेलिब्रेशन

    Uploaded media
    Uploaded media
    Uploaded media
    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts