PlayBreaking News

UP News:योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 IAS अफसरों के ट्रांसफर

उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव के तहत कई मंडलायुक्तों, सचिवों और विभागाध्यक्षों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
Follow on Google News
योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 IAS अफसरों के ट्रांसफर
योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

लखनऊ। तबादला सूची में गोरखपुर, प्रयागराज, बरेली और बस्ती मंडलों के मंडलायुक्तों में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही आवास, कृषि, ऊर्जा, गृह, प्रशासनिक सुधार और औद्योगिक विकास समेत कई विभागों में वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

प्रयागराज और गोरखपुर में नए मंडलायुक्त नियुक्त

लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. लोकेश एम. को प्रयागराज का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं, प्रयागराज की मंडलायुक्त सोनिया अग्रवाल को श्रमायुक्त, उत्तर प्रदेश बनाया गया है। सचिव, कृषि इन्द्र विक्रम सिंह को गोरखपुर का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। गोरखपुर के मंडलायुक्त अनिल ढींगरा को आवास आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद, निदेशक, नगर भूमि सीमारोपण और  सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग बनाया गया है। 

Raipur News: छत्तीसगढ़ में होगी हॉकी लीग, खेल मंत्री अरुण साव का बड़ा ऐलान

कृषि और डेयरी विभाग में भी हुए बदलाव

प्रमुख सचिव, कृषि रविन्द्र को उनके वर्तमान दायित्व के साथ राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पीसीडीएफ के प्रबंध निदेशक वैभव श्रीवास्तव को बस्ती का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। गृह एवं सतर्कता विभाग के सचिव प्रकाश बिन्दु को पीसीडीएफ का नया प्रबंध निदेशक बनाया गया है। 

Breaking News

शम्भु कुमार बने बरेली के नए मंडलायुक्त

बरेली के मंडलायुक्त भूपेन्द्र एस. चौधरी को सचिव, प्रशासनिक सुधार विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शम्भु कुमार को बरेली का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं, राजस्व परिषद, प्रयागराज के सदस्य (न्यायिक) संदीप कुमार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। सरकार ने प्रशासनिक अनुभव के आधार पर इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी हैं।

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को राहत देने के लिए कवच योजना, 60 नए सांदीपनि स्कूलों की मिलेगी सौगात

नोएडा और यूपीसीडा में भी नए अधिकारी

गोरखपुर विकास प्राधिकरण के सचिव पुष्प राज सिंह को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा नियुक्त किया गया है। नोएडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सतीश पाल को विशेष सचिव, गृह विभाग बनाया गया है। वहीं, आवास आयुक्त डॉ. बलकार सिंह को उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) का मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Bhopal
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts