Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उज्जैन-उन्हेल मार्ग पर हादसा : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन युवकों की मौत

Follow on Google News
उज्जैन-उन्हेल मार्ग पर हादसा : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन युवकों की मौत
उज्जैन। मध्य प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला उज्जैन से सामने आया है। यहां उज्जैन-उन्हेंल मार्ग पर शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब एक बजे दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर ही तीनों की मौत हो गई।

मृतकों की नहीं हुई पहचान

घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे कैसे हुआ अभी तक इसका पता नहीं चल सका। वहीं, मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। फिलहाल, पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें- दर्दनाक हादसा…मां करती रही खेत में काम, तालाब में डूब गईं सगी बहनें, गांव में पसरा मातम
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts