विदिशा में एक ही परिवार की तीन मौतों से सनसनी, मां और दो बेटियों ने संदिग्ध हालात में दम तोड़ा

विदिशा के काछी मोहल्ले में एक ही परिवार की मां और दो बेटियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। तीनों की तबीयत बिगड़ने के बाद मेडिकल कॉलेज लाया गया था। पुलिस को प्रारंभिक जांच में जहरीले पदार्थ से मौत की आशंका है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।
विदिशा में एक ही परिवार की तीन मौतों से सनसनी, मां और दो बेटियों ने संदिग्ध हालात में दम तोड़ा
विदिशा। वर्षा दांगी अपने बच्चों के साथ।

विदिशा। कोतवाली थाना क्षेत्र के काछी मोहल्ले में सोमवार को एक ही परिवार की तीन सदस्यों की मौत का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। रितेश दांगी की 28 वर्षीय पत्नी वर्षा दांगी और उनकी दो बेटियां 12 वर्षीय शानवी तथा 9 वर्षीय सेजल की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। तीनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां कुछ ही घंटों के अंतराल में तीनों की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार और मोहल्ले में मातम का माहौल है।

सबसे पहले छोटी बेटी को अस्पताल ले गए 

परिवार के सदस्य नीलेश दांगी के मुताबिक, सोमवार शाम जब वह घर पहुंचे तो वर्षा को उल्टियां हो रही थीं। वहीं उनकी 9 वर्षीय बेटी सेजल अचेत अवस्था में पड़ी थी। परिजन तत्काल सेजल को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके कुछ देर बाद परिवार के लोग शानवी और वर्षा को भी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान दोनों ने भी दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें: बेगमगंज: गड्ढे में मिला चरवाहे का शव, बेटे ने जताई हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

मौत की वजह को लेकर परिवार भी अनजान 

परिवार के सदस्यों का कहना है कि तीनों की तबीयत अचानक किन परिस्थितियों में बिगड़ी, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है। परिजनों के अनुसार अस्पताल ले जाते समय वर्षा की हालत बहुत गंभीर नजर नहीं आ रही थी। इसके बावजूद अस्पताल पहुंचने के बाद उनकी और बेटी शानवी की हालत बिगड़ती गई। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की अचानक मौत ने घटना को और भी गंभीर बना दिया है।

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज 

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में जहरीले पदार्थ के कारण मौत होने की आशंका सामने आई है। हालांकि पुलिस ने मौत की वजह को लेकर अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और परिवार के सदस्यों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

ये भी पढ़ें: हरदा में लापता युवक का नाले में मिला शव, गले-पैर और पीठ पर धारदार हथियार के निशान; हत्या की आशंका!

Ram Tiwari
By Ram Tiwari

Latest Posts