Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उज्जैन : पुलिस ने जिले से चोरी हुए 61 लाख के 327 मोबाइल खोजकर मालिकों को लौटाए, 100 लोगों को किया गिरफ्तार

उज्जैन : पुलिस ने जिले से चोरी हुए 61 लाख के 327 मोबाइल खोजकर मालिकों को लौटाए, 100 लोगों को किया गिरफ्तार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    उज्जैन। उज्जैन पुलिस ने आईटी और सायबर सेल कि मदद से जिले में गुम हुए 61 लाख 10 हजार रुपए कीमत के 327 मोबाइल उनके मालिकों को लौटा दिए। इसमें से 93 मोबाइल फोन महाकाल सवारी के दौरान चोरी हुए थे। जिसके बाद पीड़ितों ने पुलिस को धन्यावाद दिया ।

    61 लाख के 327 मोबाइल मालिकों को लोटाए

    उज्जैन जिले के एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि जिले के कई थानों में मोबइल फोन की गुम होने की शिकायतें दर्ज हुई थी। शिकयत को लेकर पुलिस ने आईटी सेल, साइबर सेल टीम की मदद से 61 लाख 10 हजार रुपए के 327 मोबाइल फोन खोजकर उनके मालिकों को लौटाने में सफलता पाई है।

    बाबा महाकाल की सवारी में 93 मोबइल हुए थे चोरी

    एसपी ने बताया कि सावन माह में बाबा महाकाल की सवारी के दौरान 93 मोबइल चोरी हो गए थे। वो गुमे हुए 93 मोबाइल फोन तलाश कर उनके मालिकों को वापिस किए गए।

    चोरी में 100 लोगों को किया गिरफ्तार

    पुलिस ने बताया कि मोबाइल चोरी करने वाले 100 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें महिला-पुरुष और बच्चे भी शामिल थे, जो गैंग बनाकर टारगेट करते थे। बाबा महाकाल की सवारी के दौरान बाहर से आई बदमाशों की टीम को भी पकड़ा है और उनसे कई मोबाइल भी जब्त कर लिए गए हैं वहीं पुलिस एक साल के अंदर 1 करोड़ 20 लाख रुपए से अधिक कीमत के 625 गुम हुए मोबाइल फोन उनके मालिक को लौटा चुकी है।

    ये भी पढ़ें: भोपाल में 582 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने 31 को अनुकंपा और 24 नए कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

    Vaishnavi Mavar
    By Vaishnavi Mavar

    Latest Posts