PlayBreaking News

Aditi Sharma Case:शादी के बाद रिश्ते में आई दरार! पति पर मारपीट और शक करने के आरोप, पुलिस जांच शुरू

टीवी शो 'अपोलीना- सपनों की उड़ान' फेम एक्ट्रेस अदिति शर्मा ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
Follow on Google News
शादी के बाद रिश्ते में आई दरार! पति पर मारपीट और शक करने के आरोप, पुलिस जांच शुरू
एक्ट्रेस अदिति शर्मा ने अपने पति और ससुराल वालों पर लगाया घरेलू हिंसा, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का केस

टीवी शो 'अपोलीना- सपनों की उड़ान' से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अदिति शर्मा ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। एक्ट्रेस ने मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में दी गई शिकायत में पति समेत ससुराल के अन्य सदस्यों पर घरेलू हिंसा, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में अदिति ने अपने पति अभिनीत विद्यानंद कौशिक, सास उर्मिला कौशिक और ननद कीर्ति कौशिक का नाम शामिल किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

ऑनलाइन एक्टिंग क्लास में हुई थी पहली मुलाकात

अदिति शर्मा की शिकायत के अनुसार, उनकी मुलाकात अभिनीत कौशिक से साल 2021 में एक ऑनलाइन एक्टिंग क्लास के दौरान हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया। करीब तीन साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने परिवार की सहमति से शादी करने का फैसला लिया। दोनों ने 12 नवंबर 2024 को शादी की थी। शादी से पहले सितंबर 2024 से ही दोनों मुंबई के गोरेगांव इलाके में एक फ्लैट में साथ रह रहे थे।

Assam Floods: असम बाढ़ में 82 लोगों की मौत, हजारों बेघर, रणदीप हुड्डा ने राहत कैंप पहुंचकर बढ़ाया मदद का हाथ

शादी के बाद व्यवहार बदलने का लगाया आरोप

अदिति ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि शादी के कुछ समय बाद उनके पति का व्यवहार बदलने लगा। अभिनेत्री का कहना है कि पति उनके कपड़ों और छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस करते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार उनके साथ गलत व्यवहार किया गया और उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया गया। अदिति के मुताबिक, वह खुद घर का खर्च संभालती थीं, इसके बावजूद पति उनसे बार-बार पैसों की मांग करते थे।

पति पर चरित्र को लेकर सवाल उठाने का आरोप

अदिति ने शिकायत में दावा किया है कि उनके पति अक्सर उनके चरित्र पर सवाल उठाते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पति उन पर दूसरे पुरुषों के साथ संबंध होने की बात कहकर शक करते थे। अभिनेत्री का कहना है कि पति उनका मोबाइल भी चेक करते थे और उनकी निजी जिंदगी में दखल देते थे। शिकायत के मुताबिक, दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि बाद में दोनों अलग-अलग रहने और सोने लगे थे।

गहने वापस नहीं करने का भी आरोप

अदिति शर्मा ने अपनी शिकायत में ससुराल वालों पर गहने रखने का भी आरोप लगाया है। अभिनेत्री का दावा है कि शादी के बाद उनके सभी गहने, जिनमें सोने की चेन, मंगलसूत्र, चूड़ियां और सोने-हीरे की अंगूठियां शामिल थीं, उनकी सास ने अपने पास रख लिए। अदिति ने आरोप लगाया कि कई बार मांगने के बाद भी उन्हें उनके गहने वापस नहीं किए गए।

सलमान खान ने फीस में की बड़ी कटौती! 120 करोड़ की जगह अब इतनी रकम करेंगे चार्ज, जानिए वजह

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

अदिति शर्मा की शिकायत मिलने के बाद मुंबई की गोरेगांव पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

शिकायत से पहले पति ने भी लगाए थे आरोप

अदिति शर्मा की शिकायत से पहले उनके पति अभिनीत कौशिक ने भी अभिनेत्री पर आरोप लगाए थे। अभिनीत ने साल 2025 में एक इंटरव्यू के दौरान अदिति और उनके को-स्टार समर्थ के बीच अफेयर होने की बात कही थी। हालांकि इन आरोपों पर अदिति की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है। उन्होंने कहा था कि अदिति लंबे समय से शादी के लिए दबाव बना रही थीं और आखिरकार नवंबर 2024 में दोनों ने शादी कर ली।

रिश्ते को लेकर दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे

इस पूरे मामले में पति-पत्नी दोनों की ओर से अलग-अलग दावे सामने आए हैं। जहां अदिति शर्मा ने पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं, वहीं अभिनीत पहले अभिनेत्री के साथ अपने रिश्ते को लेकर अलग बातें कह चुके हैं। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयानों और उपलब्ध सबूतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts