PlayBreaking News

सलमान खान ने फीस में की बड़ी कटौती!120 करोड़ की जगह अब इतनी रकम करेंगे चार्ज, जानिए वजह

रिपोर्ट्स में सोर्स के हवाले से जानकारी सामने आई कि सलमान के पुराने दोस्त रफी काजी इस प्रोजेक्ट में मीडिएटर का काम कर रहे हैं। साथ ही उनका नाम प्रोड्यूसर्स में भी गिना जाएगा। माना जा रहा है कि इसी दोस्ती के कारण सलमान ने अपनी फीस में कटौती की घौषणा की है।
Follow on Google News
120 करोड़ की जगह अब इतनी रकम करेंगे चार्ज, जानिए वजह
सलमान खान ने फीस में की 50 करोड़ रुपय की कटौती

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म को लेकर बड़ा ऐलान किया है। एक्टर ने वामपशी पेडिपल्ली के डायरेक्शन में बन रही फिल्म SVC63 के लिए 70 करोड़ रुपय की फीस तय की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान आमतौर पर एक फिल्म के लिए 120 करोड़ रुपए या उससे ज्यादा फीस चार्ज करते हैं। ऐसे में यह राशि उनकी एवरेज फीस का लगभग 60 प्रतिशत गिनी जा रही है। 

क्यों सलमान ने अचानक घटाई फीस

रिपोर्ट्स में सोर्स के हवाले से जानकारी सामने आई कि सलमान के पुराने दोस्त रफी काजी इस प्रोजेक्ट में मीडिएटर का काम कर रहे हैं। साथ ही उनका नाम प्रोड्यूसर्स में भी गिना जाएगा। माना जा रहा है कि इसी दोस्ती के कारण सलमान ने अपनी फीस में कटौती की घौषणा की है। हालांकि सूत्र ने यह साफ नहीं किया कि क्या इस समझौते में सलमान खान को फिल्म के मुनाफे में हिस्सेदारी भी मिलेगी। जहां पिछले कई सालों से उनकी फिल्मों में इस तरह की व्यवस्था होने की बात सामने आती रही है। 

Featured News

दबंग के बाद कई फिल्मों में पार्टनशिप में रहे एक्टर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2010 में आई फिल्म दबंग के बाद सलमान खान अपनी अधिकतर फिल्मों में अपनी हिस्सेदारी रखते हैं। दबंग उनके भाई अरबाज ने बनाई थी, जबकि बॉडीगार्ड (2011) उनकी बहन अलवीरा खान द्वारा बनाई गई है। इसके बाद आई कई फिल्मों में उनके होम बैनर SKF की मौजूदगी में रही। इसके अलावा उन्होंने बाहरी प्रोड्यूसर्स के साथ काम करने पर भी सलमान ने कई बार फिल्म के IPR, OTT और सैटेलाइट अधिकारों में हिस्सेदारी रखी।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि साल 2010 से उनकी फिल्मों के ओटीटी और सैटेलाइट अधिकारों का मूल्य लगभग 120 करोड़ से 140 करोड़ तक रहा। रिपोर्ट में यह भी दावा है कि YRF ने सलमान खान को एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, टाइगर 3 और जैसी फिल्मों में दूसरे एक्टर्स के मुकाबले बेहतर टर्म्स ऑफर किए जिसमें शाहरुख खान को भी एक एक्सेप्शन बताया गया।

यह भी पढ़ें: 'बाबा फॉरएवर...' सलमान खान ने संजय दत्त को बताया बड़ा भाई, इमोशनल पोस्ट ने जीता फैंस का दिल

एक्टर ने कैसे बदला कमाई का गणित

जहां बॉलीवुड में अब तमाम एक्टर्स ने अपनी कमाई का तरीका बदल लिया है। अब अधिकतक कलाकार सिर्फ फिल्म साइन करके ही नहीं फीस कमाते हैं बल्कि फिल्म की कुल कमाई में भी हिस्सेदारी रखते हैं। सलमान खान भी पिछले कुस सालों से कई फिल्मों में इसी रेवेन्यू मॉडल पर काम करे रहे हैं। कई फिल्म निर्माताओं के साथ वे कम फीस लेकर फिल्म की ओटीटी, सैटेलाइट और अन्य राइट्स से होने वाली कमाई में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि इन राइट्स की कीमत कई बार 120 से 140 करोड़ तक पहुंच जाती है। जिससे सलमान खान की कुल कमाई उनकी फीस से कहीं ज्यादा हो जाती है। 

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts