Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बैकुंठपुर में 12वीं की छात्रा की मौत, किराए के कमरे में फंदे पर मिला शव

17 वर्षीय सूरजमुखी लकड़ा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज,छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर स्थित कचहरीपारा में 17 वर्षीय 12वीं की छात्रा सूरजमुखी लकड़ा का शव किराए के मकान में फंदे पर लटका मिला। छात्रा ग्राम मोदीपारा की रहने वाली थी। सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
बैकुंठपुर में 12वीं की छात्रा की मौत, किराए के कमरे में फंदे पर मिला शव

रायपुर/कोरिया: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर में 12वीं कक्षा की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। कचहरीपारा स्थित किराए के मकान के कमरे में 17 वर्षीय छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला। घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

किराए के मकान में रहकर कर रही थी पढ़ाई

मृतका की पहचान सूरजमुखी लकड़ा (17) के रूप में हुई है। वह ग्राम मोदीपारा की रहने वाली थी और बैकुंठपुर के शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12वीं की पढ़ाई कर रही थी। पढ़ाई के सिलसिले में वह कचहरीपारा में किराए के मकान में रह रही थी।

ये भी पढ़ें: भिलाई में सेप्टिक लाइन की सफाई के दौरान बोरी में मिला इंसानी सिर, पुलिस तलाश रही धड़

बंद कमरे में मिला छात्रा का शव

जानकारी के मुताबिक, छात्रा का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती परिस्थितियों में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। छात्रा की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

ये भी पढ़ें: रायपुर के कारोबारी की चंडीगढ़ के ताज होटल में मौत, रात में मिलने आई थी युवती,शराब और दवाइयां मिलने से बढ़ा सस्पेंस

मौत की वजह अब भी सवालों के घेरे में

17 वर्षीय छात्रा की अचानक हुई मौत से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि छात्रा ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति साफ हो पाएगी।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts