भारत-रूस की दोस्ती से ट्रंप खफा, भारत को बताया ‘डेड इकोनॉमी’, कहा- दोनों देश अपनी इकोनॉमी बर्बाद कर रहे

Follow on Google News
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    वॉशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की इकोनॉमी को डेड इकोनॉमी कहा है। उन्होंने कहा कि भारत और रूस मिलकर अपनी अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर रहे हैं और अमेरिका को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। बता दें, ट्रंप ने 30 जुलाई को भारत से आने वाले सामान पर 1 अगस्त 2025 से 25% टैरिफ का ऐलान किया है।

    भारत-रूस व्यापार पर ट्रंप को आपत्ति

    ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि भारत रूस के साथ मिलकर व्यापारिक रिश्तों को बढ़ावा दे रहा है, जो अमेरिका के हितों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत, अमेरिका की चेतावनियों के बावजूद रूस से तेल, रक्षा और अन्य क्षेत्रों में समझौते कर रहा है। इसके विरोध में उन्होंने भारतीय सामानों पर भारी शुल्क लगाने का फैसला लिया।

    डेड इकोनॉमी क्या होती है

    डेड इकोनॉमी का मतलब होता है, एक ऐसी अर्थव्यवस्था जिसमें न तो विकास हो रहा है, न ही निवेश का माहौल है और जो धीरे-धीरे गिरते हुए स्थायी संकट की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि ये देश खुद अपनी अर्थव्यवस्था को गर्त में ले जा रहे हैं और अमेरिका अब उनका बोझ नहीं उठाएगा।

    अमेरिका पहले से ही भारत के कुछ उत्पादों पर औसतन 10% टैरिफ लगाता है। लेकिन अब 1 अगस्त से यह शुल्क सीधे 25% तक पहुंच जाएगा।

    ये भी पढ़ें: भोपाल: गैस्ट्रो केयर, फ्रैक्चर अस्पताल ने ग्रीन बेल्ट पर कर रखा था कब्जा, नगर निगम ने हटाया

    Wasif Khan
    By Wasif Khan

    फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts