Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिवनी में NH-44 पर भीषण हादसा, पानी के टैंकर से टकराई बाइक; 2 की मौत, एक गंभीर

सिवनी जिले के आदेगांव थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर कुरमुंडे नाले के पास बाइक और पानी के टैंकर वाले वाहन की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत की प्रारंभिक सूचना है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किए जाने की जानकारी है।
सिवनी में NH-44 पर भीषण हादसा, पानी के टैंकर से टकराई बाइक; 2 की मौत, एक गंभीर

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लखनादौन तहसील के आदेगांव थाना क्षेत्र में कुरमुंडे नाले के पास मोटरसाइकिल और पानी के टैंकर से भरे वाहन की टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत होने की प्रारंभिक सूचना है, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

/img/15/1794826324677

बाइक पर सवार थे तीन लोग

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार होकर हाईवे से गुजर रहे थे। इसी दौरान कुरमुंडे नाले के पास उनकी बाइक पानी के टैंकर वाले वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो लोगों की जान चली गई और तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

Breaking News

गंभीर घायल को जबलपुर किया रेफर

हादसे में घायल व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। बेहतर इलाज के लिए उसे जबलपुर रेफर किए जाने की सूचना है। फिलहाल मृतकों की पहचान और हादसे से जुड़ी अन्य जानकारियों की पुष्टि नहीं हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही आदेगांव थाना प्रभारी आशीष धुर्वे के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Umesh Shrivastava
By Umesh Shrivastava

Latest Posts