PlayBreaking News

TOP MEDICAL COLLEGE'S OF INDIA:छात्रों की पहली पसंद हैं, देश के ये पांच मेडिकल संस्थान, आइए जानें पूरी लिस्ट!

हर मेडिकल छात्र एक ऐसे मेडिकल संस्थान में पढ़ना चाहता है, जहां की फीस कम हो, फैकेल्टी अच्छी हो, जहां का रिसर्च विभाग बेहद उम्दा हो। ताकि जब मेडिकल की पढ़ाई कर वह बाहर निकलें तो एक बेहतर चिकित्सक के रूप में समाज में अपना उचित योगदान दे सकें।
Follow on Google News
छात्रों की पहली पसंद हैं, देश के ये पांच मेडिकल संस्थान, आइए जानें पूरी लिस्ट!
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भारत में मेडिकल की पढ़ाई करने वाला हर एक विद्यार्थी एक ऐसे मेडिकल संस्थान में पढ़ना चाहता है जो फीस के मामले में कम, फैकल्टीज के मामले में बढ़िया, अच्छी रिसर्च, मेडिकल की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग्स, मार्डन हॉस्पिटल सब एक जगह अच्छे से प्रोवाइड करता हो। भारत में भी पांच ऐसे मेडिकल संस्थान हैं, जो नीट छात्रों की पहली पसंद हैं। हर मेडिकल स्टूडेंट्स परीक्षा पास कर इन संस्थानों में अपना दाखिला  करवाना चाहता है। ये संस्थान न सिर्फ देश स्तर बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी अपनी एक अलग छाप रखते हैं। विदेशी स्टूडेंट्स भी इन संस्थानों में एडमिशन लेने के हमेशा तैयार रहते हैं। आइए जानते हैं इन मेडिकल संस्थानों के बारे में-

    भारत के पांच शीर्ष उच्च मेडिकल कॉलेज

    1. एम्स (दिल्ली)
    2. पीजीआईएमईआर( चंडीगढ़)
    3.सीएसी (वेल्लोर)
    4. एएफएमसी (पुणे)
    5. केजीएमयू (लखनऊ)

    देश का सबसे प्रसिद्ध मेडिकल कॉलेज- एम्स (दिल्ली)

    ऑल इंडिया इंस्ट्टीयूट ऑफ मेडिकल सांइस (AIIMS) देश का शीर्ष मेडिकल संस्थान है। हर साल न जाने कितने विद्यार्थी इस कॉलेज में एडमिशन लेने का सपना देखते हैं। लेकिन सीमित सीटों की संख्या की वजह से नीट परीक्षा के टॉप स्टूडेंट्स ही इस कॉलेज में एडमिशन ले पाते हैं। यह भारत का सबसे शीर्ष गर्वमेंट मेडिकल संस्थान है। यहां एडमिशन लेने के लिए नीट-यूजी की परीक्षा पास करनी होती है। एम्स (दिल्ली) को साल 2025 में NIRF रैंकिंग में टॉप -1 रैंक मिला है।
    इस कॉलेज में एमबीबीएस, एमडी, एमएस, डीएम, बीएसी नर्सिंग जैसे सभी मेडिकल स्पेशियलिटी कोर्सेज की सुविधा उपलब्ध है। नीट साल 2023 के टॉपर बोरा वरूण चक्रवर्ती, नीट-यूजी , साल 2022 की मेडिकल टॉपर तनिष्का ने भी दिल्ली एम्स में दाखिल लिया है। 

    PGIMER (चंडीगढ़) पोस्टग्रेजुएट व सुपर स्पेशियलिटी कोर्स के लिए बेस्ट

    पीजीआइएमईआर (चंडीगढ़) अपने पोस्टग्रेजुएशन प्रोग्राम व सुपर स्पेशियलटी कोर्स के लिए जाना जाता है। देश भर के डॉक्टर्स चंडीगढ़ (पीजीएमआईआर) संस्थान से MS, MD, DM व MCH की डिग्री हर साल लेने आते हैं। यहां एडमिशन लेने के लिए INI-CET (PG कोर्स के लिए) अलग से परीक्षा देनी होती है। इस कॉलेज में क्लिनिकल ट्रेनिंग का छात्रों को बेहतरीन अनुभव मिलता है। यहां से डिग्री लेने के बाद विद्यार्थियों को सरकारी और प्राइवेट दोनों सेक्टर में शानदार करियर के अवसर भी मिलते हैं। 

    ये भी पढ़ें: Iran-Israel war Impact: करीब 1600 अंक टूटा सेंसेक्स, रियल्टी और ऑटो शेयरों में भारी गिरावट

    CMC (वेल्लोर) भारत के शीर्ष मेडिकल संस्थानों में से एक

    CMC वेल्लोर देश के टॉप मेडिकल कॉलेजों में से एक है। साल 2025 की  NIRF रैंकिंग में इस कॉलेज को तीसरा रैंक मिला है। यहां से एमबीबीएस की डिग्री लेने के लिए NEET-UG एग्जाम पास करना जरूरी होता है। संस्थान में MBBS, MD, MS, DM, BSc Nursing और Alled Health Sciences कोर्स उपलब्ध है।

    AFMC पुणे देश के प्रमुख मेडिकल कॉलेजों में से एक

    आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल कॉलेज, (पुणे) देश के प्रमुख मेडिकल संस्थानों में से एक है, जो विशेष रूप से इंडियन आर्म्ड फोर्स के लिए चिकित्सक तैयार कर रहा है।  मेडिकल के क्षेत्र में इस कॉलेज को NIRF रैंकिंग 2025 में 6ठा रैंक मिला है। यहां भी एमबीबीएस में दाखिला लेने के लिए NEET-UG स्कोर और AFMC की स्क्रीनिंग और इंटरव्यू को क्लीयर करना जरूरी है। इस कॉलेज की सबसे बड़ी खासियत यह है कि, यहां डिफेंस सर्विसेस में करियर के बेहतरीन अवसर मिलते हैं।. 

    ये भी पढ़ें: टेक न्यूज ; क्या AI अब रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गया है ? जानेंगे इस खबर में

     नार्थ इंडिया का सबसे पुराना मेडिकल संस्थान 'KGMU लखनऊ' 

    "केजीएमयू" लखनऊ नॉर्थ इंडिया के सबसे पुराने और प्रसिद्ध सरकारी मेडिकल संस्थानों में से एक है। यह यूनिवर्सिटी अपनी उच्च शिक्षा और अनुभवी फैकल्टी के लिए जाना जाता है। देशभर के छात्र यहां से अपनी मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने का सपना देखते हैं। KGMU में एमबीबीएस के लिए NEET में अच्छी ऑल इंडिया रैंक जरूरी होती है। संस्थान का कटऑफ हर साल बदलता रहता है।

     

    Geetanjali Sharma
    By Geetanjali Sharma
    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts