PU Special :उच्च शिक्षा विभाग: छात्रों की लंबित शिकायतों में जबलपुर संभाग प्रदेश में सबसे आगे, भोपाल में सबसे कम

मप्र में उच्च शिक्षा से जुड़ी लंबित छात्र शिकायतों में जबलपुर संभाग 27 मामलों के साथ पहले स्थान पर है। ग्वालियर में 16 और रीवा में 15 शिकायतें लंबित हैं। इनमें करीब 70 प्रतिशत मामले स्कॉलरशिप से संबंधित हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों और क्षेत्रीय अधिकारियों को शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
उच्च शिक्षा विभाग: छात्रों की लंबित शिकायतों में जबलपुर संभाग प्रदेश में सबसे आगे, भोपाल में सबसे कम
फाइल फोटो

हर्षित चौरसिया, जबलपुर। छात्रों की लंबित शिकायतों में जबलपुर संभाग प्रदेश में सबसे आगे है। ज्यादातर शिकायतें छात्रो ने स्कॉलरशिप और मार्कशीट समय पर न मिलने की समस्या के बाद की है। सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत सीपीजीआरएएमएस में लंबित शिकायतों में जबलपुर संभाग में 27 शिकायतें लंबित हैं। वहीं ग्वालियर संभाग 16 शिकायतों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि भोपाल संभाग में सबसे कम दो शिकायतें लंबित हैं। उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त ने इस पर सख्ती दिखाते हुए प्रदेशभर के सभी कुलसचिवों और क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालकों एल-1,एल-2,एल-3, एल-4 स्तर की शिकायतों के निराकरण के लिए निर्देश दिए हैं। इसमें विश्वविद्यालयवार 80 शिकायतें हैं और संभागवार 76 शिकायतें।

7 संभागों में शिकायतों की स्थिति

संलग्न सूची के अनुसार, जबलपुर संभाग में 27 शिकायतें लंबित हैं। इसके बाद ग्वालियर में 16 और रीवा में 15 शिकायतें हैं। उज्जैन संभाग में सात, इंदौर में पांच और सागर संभाग में चार शिकायतें दर्ज हैं। भोपाल संभाग में सबसे कम दो शिकायतें लंबित हैं।

Breaking News

समय-सीमा में करना होगा निराकरण

विश्वविद्यालयवार आंकड़ों में बरकतउल्ला विवि, भोपाल में सर्वाधिक 24 शिकायतें लंबित हैं। रानी दुर्गावती विवि, जबलपुर में 15 और जीवाजी विवि, ग्वालियर में 11 शिकायतें दर्ज हैं। भोज मुक्त विवि और डॉ. हरिसिंह गौर विवि, सागर में सात-सात शिकायतें लंबित हैं।

छात्राओं को नहीं मिली स्कॉलरशिप

बीजाडांडी मंडला निवासी बीएड की छात्रा नीलिमा (बदला हुआ नाम) ने बताया वह ओबीसी केटेगरी में आती है और स्कॉलरशिप के लिए उसने समय से ही आवेदन किया, लेकिन अब तक उसकी स्कॉलरशिप नहीं आई। जबलपुर निवासी छात्रा अलका (बदला हुआ नाम) ने बताया उसकी स्कॉलरशिप नहीं आई है उसने भी सीएम हेल्पलाइन में शिकायत कर मदद मांगी है। अब उम्मीद है कि उसकी स्कॉलरशिप आ जाएगी।

ये भी पढ़ें: जबलपुर के फिशरी कॉलेज में स्मार्ट क्लास की पहल, सांसद निधि से लगाई गई स्मार्ट स्क्रीन

करीब 70 प्रतिशत शिकायतें  स्कॉलरशिप की 

इस बारे में उच्च शिक्षा विभाग जबलपुर संभाग के क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक प्रोफेसर डॉ. अलकेश चतुर्वेदी ने कहा कि संभाग में जो सीएम हेल्पलाइन में शिकायतें छात्रों द्वारा की जा रही है। वह वर्ष 2021-2022 के स्कॉलरशिप की है। ओबीसी के छात्रों के लिए विभाग से समन्वय बनाकर पोर्टल खोले जाने को लेकर प्रयास कर रहे हैं। करीब 70 प्रतिशत शिकायतें स्कॉलरशिप से संबंधित हैं।

संभागवार लंबित शिकायतें

 1 - जबलपुर -27

 2 - ग्वालियर - 16

 3 - रीवा - 15

 4 - उज्जैन - 7

 5- इंदौर - 5

 6 -सागर - 4

 7 -भोपाल - 2

ये भी पढ़ें: PU Special : नेत्रहीन दिव्यांग विद्यार्थी अब लैपटॉप पर टॉकिंग और स्क्रीन-रीडर सॉफ्टवेयर से खुद तैयार करेंगे प्रोजेक्ट, जबलपुर एक्सीलेंस कॉलेज में पहला प्रयोग

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts