Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

12वीं पास युवाओं के लिए सेना में अफसर बनने का मौका, TES-57 के लिए 12 नवंबर तक आवेदन

Indian Army TES-57 Recruitment 2026 के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। जानें योग्यता, उम्र सीमा, आवेदन की तारीख, चयन प्रक्रिया और लेफ्टिनेंट की सैलरी।
12वीं पास युवाओं के लिए सेना में अफसर बनने का मौका, TES-57 के लिए 12 नवंबर तक आवेदन

भारतीय सेना ने टेक्निकल एंट्री स्कीम (TES-57) कोर्स के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके जरिए 12वीं पास युवाओं को सेना में अधिकारी बनने का मौका मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया 14 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 12 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे।इस भर्ती के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स से 12वीं पास होना और JEE Main 2026 में शामिल होना जरूरी है।

14 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन

भारतीय सेना की TES-57 भर्ती के तहत जुलाई 2027 में शुरू होने वाले कोर्स के लिए उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। इस एंट्री के जरिए चयनित उम्मीदवारों को सेना में अधिकारी बनने का अवसर मिलता है। आवेदन प्रक्रिया 14 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 12 नवंबर 2026 तक भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

TES-57 भर्ती के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक और अन्य पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी। पिछले TES कोर्सों के नियमों के अनुसार यह एंट्री अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों के लिए होती है।

योग्यता से जुड़ी प्रमुख शर्तें इस प्रकार हैं:

उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की हो। 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) विषयों में कुल मिलाकर कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए। उम्मीदवार का JEE Main 2026 में शामिल होना जरूरी है। उम्मीदवार को सेना की निर्धारित मेडिकल और फिजिकल फिटनेस संबंधी शर्तें पूरी करनी होंगी।

Breaking News

TES-57 के लिए कितनी होनी चाहिए उम्र?

पिछली TES भर्तियों के नियमों के अनुसार, उम्मीदवार की उम्र 1 जुलाई 2027 को साढ़े 16 साल से साढ़े 19 साल के बीच होनी चाहिए। इस आधार पर जन्मतिथि की संभावित सीमा 2 जनवरी 2008 से 1 जनवरी 2011 बताई जा रही है। हालांकि, उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले भारतीय सेना के विस्तृत नोटिफिकेशन में दी गई जन्मतिथि संबंधी शर्तों की पुष्टि करनी चाहिए।

कितने पदों पर होगी भर्ती, कितनी मिलेगी सैलरी?

भारतीय सेना की ओर से जारी शॉर्ट नोटिफिकेशन में TES-57 कोर्स के लिए पदों की सटीक संख्या नहीं बताई गई है। पिछले कुछ TES कोर्सों के आधार पर करीब 90 पद होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, इसे भर्ती की अंतिम संख्या नहीं माना जा सकता। पदों की सही जानकारी विस्तृत नोटिफिकेशन में मिलेगी। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद लेफ्टिनेंट के रूप में नियुक्त अधिकारियों को पे लेवल-10 के तहत 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपए तक बेसिक सैलरी मिलती है। इसके अलावा नियमानुसार मिलिट्री सर्विस पे और दूसरे भत्ते भी दिए जाते हैं। ट्रेनिंग के दौरान मिलने वाले स्टाइपेंड और अन्य सुविधाओं से जुड़ी शर्तें विस्तृत नोटिफिकेशन और सेना के नियमों के अनुसार होंगी।

Dhruv Rathee: जर्मनी में की इंजीनियरिंग की पढ़ाई, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं मशहूर YouTuber ध्रुव राठी

कैसे होगा TES-57 भर्ती में चयन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को अलग से लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। चयन प्रक्रिया में सबसे पहले पात्रता और JEE Main से जुड़ी जानकारी के आधार पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में सफल उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट होगा। सभी निर्धारित प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा।

Indian Army TES-57 के लिए ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • सबसे पहले भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर Officer Entry Apply/Login सेक्शन खोलें।
  • यदि पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • अपनी आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • Apply ऑप्शन चुनकर TES-57 भर्ती के लिए आवेदन करें।
  • फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें और भरी गई जानकारी जांच लें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी एक कॉपी सुरक्षित रख लें।
Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...

Latest Posts