Iran-Israel war Impact:करीब 1600 अंक टूटा सेंसेक्स, रियल्टी और ऑटो शेयरों में भारी गिरावट

ईरान-इजरायल युद्ध का असर शेयर मार्केट पर देखने को मिल रहा है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर मार्केट में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 1600 अंक नीचे टूटकर 79,700 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 500 अंक गिरकर 24700 अंक के नीचे आ गया है।
करीब 1600 अंक टूटा सेंसेक्स, रियल्टी और ऑटो शेयरों में भारी गिरावट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ईरान-इजरायल युद्ध का असर शेयर मार्केट पर देखने को मिल रहा है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर मार्केट में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 1200 अंक नीचे टूटकर 80,065 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 370 अंक गिरकर 24810 अंक के नीचे आ गया है। जियोपॉलिटिकल तनाव और महायुद्ध के आसार के चलते दिन की शुरूआत में सेंसेक्स 2744 अंक नीचे 78,543 पर खुला था। 

    क्रुड ऑयल 79 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा

    मिडिल ईस्ट संकट के चलते कच्चे तेल के दामों में भारी तेजी आई है। क्रुड की कीमत 10 प्रतिशत बढ़ी है जिससे कच्चा तेल 79 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। महायुद्ध जैसे संकट के चलते तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकती हैं।

    ग्लोबल बाजार में भी गिरावट

    ईरान-इजरायल युद्ध का असर आज पूरे विश्व के बाजारों में देखा जा सकता है। जापान का निक्केई इंडेक्स 1.53% गिरकर 57,950, हैंगसेंग इंडेक्स 1.60% गिरकर 26,035, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.07% बढ़त के साथ 4,160 पर कारोबार कर रहा है। वहीं अमेरिकी बाजार डाउ जोन्स 1.05% गिरकर 48,977 पर बंद हुआ।

    MCX पर सोना हुआ महंगा

    MCX पर सोना करीब 3% महंगा हुआ है जिससे सोना 5000 रूपए महंगा होकर 1.67 लाख प्रति 10 ग्राम पर ट्रैड कर रहा है। चांदी की कीमतों में भी 3% की बढ़ोतरी हुई है जिससे चांदी का दाम 8 हजार रुपए बढ़कर 2.91 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई है।

    Sumit  Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    Latest Posts