PlayBreaking News

टेक न्यूज ;क्या AI अब रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गया है ? जानेंगे इस खबर में

विश्व के साथ भारत में भी लगातार AI का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है, एक तरफ AI और Chatgpt ने लोगों का काम आसान किया है तो दूसरी तरफ इस तकनीक से लोग अपनी कोई भी समस्या को सुलझा रहे हैं।
Follow on Google News
क्या AI अब रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गया है ? जानेंगे इस खबर में
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    टेक न्यूज। एआई अब तकरीबन जीवन का हिस्सा बन गया है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है किसी भी टॉपिक जैसे हेल्थ, खेल, तकनीक, बिजनेस और यहां तक कि अब कंटेंट क्रिएशन में भी ये टूल्स लोगों की काफी मदद कर रहे हैं। लोग आर्टिकल लिखने से लेकर वीडियो और डिजाइन बनाने तक AI का सहारा ले रहे हैं। यानी काम करने का तरीका तेजी से बदल रहा है और टेक्नोलॉजी पहले से ज्यादा स्मार्ट होती जा रही है।

    भारत में AI समिट, डेटा सेंटर खोलने की वजह!

    बीती 16 से 20 फरवरी को दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट आयोजित की गई, जिसमें कई नामी कंपनियों ने हिस्सा लिया था। समिट का उद्देश्य भारत को दुनिया का अगला AI सुपरपॉवर बनाने वाली रेस है। इसी के साथ ही कई कंपनियां भारत में डेटा सेंटर बनाएंगी। बताया जा रहा है कि एआई सेंटर पर 4 लाख करोड़ का निवेश किया जाएगा। अब आपको ये समझाते है भारत में डेटा सेंटर क्यों खोले जा रहे हैं। आज डेटा स्टोरेज की जरूरत बढ़ती जा रही है इंटरनेट, क्लाउड और ऐप्स के कारण बहुत ज्यादा डेटा बन रहा है।

    कंपनियों को इस डेटा को सुरक्षित रखने और मैनेज करने के लिए बड़े डेटा सेंटर की जरूरत पड़ती है। इसी के साथ डेटा सेंटर जितना यूजर्स के करीब होता है, उतनी ही तेजी से वेबसाइट, ऐप और ऑनलाइन सेवाएं चलती हैं।

    क्या 2026 में AI आपकी नौकरी का हिस्सा बन गया है? 

    एआई अब सिर्फ एक तकनीक नहीं, बल्कि कई लोगों की नौकरी का हिस्सा बन चुका है। ऑफिस के काम से लेकर कंटेंट क्रिएशन और डेटा एनालिसिस तक, AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। कई कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के साथ AI टूल्स को भी शामिल कर रही हैं। यानी आने वाले समय में AI के साथ काम करना ही नई प्रोफेशनल लाइफ का हिस्सा बन सकता है।

    AI बदल रहा काम और जिंदगी की रफ्तार

    दुनिया के साथ भारत में भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। काम आसान करने से लेकर समस्याओं का हल निकालने तक, लोग अब AI टूल्स पर भरोसा करने लगे हैं। दिल्ली में हुए AI समिट और भारत में खुलने वाले नए डेटा सेंटर इस बदलाव की बड़ी तस्वीर दिखा रहे। इससे साफ है कि आने वाले समय में भारत दुनिया का AI को लेकर ध्यान खींचेगा।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts