Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Tiger 3 Event : रोमांटिक मूड में दिखे सलमान, किसी को किया किस तो किसी के साथ लगाए ठुमके; कटरीना संग रोमांस पर बोले- थोड़ा करना तो बनता है...

Follow on Google News
Tiger 3 Event : रोमांटिक मूड में दिखे सलमान, किसी को किया किस तो किसी के साथ लगाए ठुमके; कटरीना संग रोमांस पर बोले- थोड़ा करना तो बनता है...
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉक्स ऑफिस पर 325 करोड़ रुपए की कमाई करने वाली फिल्म टाइगर 3 दर्शकों के बीच खूब सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में सलमान खान, इमरान हाशमी और कटरीना कैफ ने अपनी फिल्म 'टाइगर 3' की सफलता का जश्न मनाया। इस इवेंट में स्टार कास्ट ने फिल्म के बारे में बात की और फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। इवेंट के दौरान भाई जान रोमांटिक मूड में दिखे। एक तरफ उन्होंने इमरान हाशमी को किस किया तो दूसरी तरफ कटरीना के साथ ठुमके लगाए। साथ ही टाइगर ने अपनी हीरोइन के साथ रोमांटिक सीन्स पर भी खुलकर बात करते हुए बोला की कटरीना है तो रोमांस को बनता है।

सलमान खान ने इमरान हाशमी को किया किस

इवेंट के दौरान, सलमान खान मस्ती के मूंड में नजर आए। उन्होंने इमरान हाशमी को स्टेज पर ही किस कर लिया। जिसे देखकर कटरीना साइड में खड़ी मुस्कुराती नजर आईं। उनका ये किस वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सलमान ने कहा कि दर्शकों के प्यार के कारण, उन्हें उनकी इच्छा से हटके स्क्रीन पर कुछ भी दिखाने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता है और कुछ ज्यादा नहीं करना पड़ता है। जैसा है वैसा ही चलता है। जितना एक्शन कर सकते हैं उसे थोड़ा सा बढ़ाए जाओ। देखें वीडियो...

कटरीना है तो थोड़ा रोमांस तो बनता है: सलमान

फिल्म में जोया के साथ रोमांस के बारे में बात करते हुए टाइगर ने कहा कि, जितना रोमांस कर सकते हो, उस पर थोड़ा सा काम करो ताकि परिवार वाले जाके देखें। अब कटरीना है इस फिल्म में तो जोया के साथ थोड़ा रोमांस तो बनता ही है। उन्होंने आगे मजाक में कहा कि, अगर इमरान का किरदार विलन का नहीं होता, तो एक किस जरूर होता। देखें वीडियो...

'लेके प्रभु का नाम' पर थिरके सलमान-कटरीना

इवेंट में उस समय सबके पैर थिरकने लगे जब सलमान और कटरीना ने अरिजीत सिंह के सुपरहिट गाने 'लेके प्रभु का नाम' की धुनों पर डांस करते हुए मंच पर आग लगा दी। वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कटरीना कैफ येलो कलर की प्रिंटेड मिनी ड्रेस में खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं सलमान खान ने ब्लू कलर की टी-शर्ट के साथ डेनिम्स को कैरी करके अपना स्वैग दिखाया। देखें वीडियो...

इंशाअल्लाह इंडिया वर्ल्डकप जीत जाएगी: सलमान

‘टाइगर 3’ के कलेक्शन से जुड़े सवाल पर सलमान कहते हैं, फिल्म जब रिलीज हुई तब वर्ल्ड कप था और इंडिया धड़ाधड़ खेले जा रहा था। भारत ने हर गेम जीता है। मैच के दौरान हम आए और हमारा जो कलेक्शन है वो बहुत अच्छा है। इंशाअल्लाह इंडिया वर्ल्डकप जीत जाएगी और साथ ही इसके बाद आप सब लोग थिएटर में फिल्म देखने वापस जाएंगे।

टाइगर 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बात करें ‘टाइगर 3’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की, तो मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ओपनिंग डे पर फिल्म ने 44.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया और यह फिल्म अब भारत में 200 करोड़ रुपए के क्लब में प्रवेश कर चुकी है। मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित टाइगर 3 ने छठे दिन 13.44 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। (इनपुट - सोनाली राय) ये भी पढ़ें- टाइगर-3 के शो में पटाखे फोड़ने के बाद सलमान का फैंस को संदेश, खुद के साथ दूसरों की जिंदगी खतरे में न डालें, भारत में पहले दिन कमाए 44 करोड़
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts