मुकेश अंबानी को धमकी देने वाला शख्स बिहार से गिरफ्तार, मुंबई में होगी पूछताछ

Follow on Google News
मुकेश अंबानी को धमकी देने वाला शख्स बिहार से गिरफ्तार, मुंबई में होगी पूछताछ
मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुंबई पुलिस ने बिहार से एक शख्स को गिरफ्तार किया है। टीम आरोपी को लेकर मुंबई लौट रही है। यहां पूछताछ होगी। दरअसल, मुंबई के रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के लैंडलाइन नंबर पर बुधवार को एक अनजान शख्स का कॉल आया था, कॉलर ने अंबानी परिवार के कुछ सदस्यों का नाम लेकर अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी दी।

बिहार के दरभंगा से हुई गिरफ्तारी

कॉलर की पहचान दो घंटे के अंदर कर ली गई और टेक्निकल टीम की मदद से आरोपी की लोकेशन निकाली गई और फिर एक टीम को तुरंत बिहार के दरभंगा के लिए रवाना कर दिया। मुंबई पुलिस की ओर से बिहार पुलिस को भी इस बात की जानकारी दी गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। आरोपी का नाम राकेश कुमार मिश्रा है। इसे आईपीसी की धारा 506(2) और 507 के तहत गिरफ्तार किया गया है। ये भी पढ़ें- रिलायंस फाउंडेशन के अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, लैंडलाइन नंबर पर आया फोन

2021 में भी मुकेश अंबानी को मिली थी धमकी

पिछले साल मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया से कुछ ही दूरी पर एक संदिग्ध कार मिली थी। जिसमें 20 जिलेटिन छड़ें बरामद हुए थे। हालांकि, इसे असेंबल नहीं किया गया था। एंटीलिया के बाहर खड़ी कार में एक चिठ्ठी भी मिली थी, जिसमें अंबानी परिवार को उड़ाने की धमकी दी गई थी। बता दें कि इस केस में मुंबई पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट सचिन वझे का नाम आया था। इस केस की जांच NIA कर रही है।

मुकेश अंबानी को मिली है Z+ सिक्योरिटी

साल 2013 में मुकेश अंबानी को हिजबुल मुजाहिद्दीन से धमकी मिलने के बाद तत्कालीन मनमोहन सिंह की सरकार ने Z+ सिक्योरिटी मुहैया कराई थी। वहीं, उनकी पत्नी नीता अंबानी को 2016 में केंद्र सरकार ने Y+ सिक्योरिटी प्रदान की थी। उनके बच्चों को भी महाराष्ट्र सरकार की ओर से ग्रेडेड सुरक्षा दी जाती है। राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts