रिलायंस फाउंडेशन के अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, लैंडलाइन नंबर पर आया फोन

Follow on Google News
रिलायंस फाउंडेशन के अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, लैंडलाइन नंबर पर आया फोन
मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। बुधवार दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर एक अनजान शख्स का लैंडलाइन नंबर पर कॉल आया। कॉल करने वाले शख्स ने अंबानी परिवार के कुछ सदस्यों का नाम लेकर अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी दी। इस मामले को लेकर मुंबई पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इसके पहले भी रिलायंस फाउंडेशन के इस अस्पताल के लैंड लाइन पर कॉल आया था और कॉलर ने अंबानी परिवार को धमकी दी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

2021 में भी मुकेश अंबानी को मिली थी धमकी

पिछले साल मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया से कुछ ही दूरी पर एक संदिग्ध कार मिली थी। जिसमें 20 जिलेटिन छड़ें बरामद हुए थे। हालांकि, इसे असेंबल नहीं किया गया था। एंटीलिया के बाहर खड़ी कार में एक चिठ्ठी भी मिली थी, जिसमें अंबानी परिवार को उड़ाने की धमकी दी गई थी। बता दें कि इस केस में मुंबई पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट सचिन वझे का नाम आया था। इस केस की जांच NIA कर रही है। ये भी पढ़ें- तीन घंटे में पूरे परिवार को खत्म कर देंगे… मुकेश अंबानी को फिर मिली धमकी

मुकेश अंबानी को मिली है Z+ सिक्योरिटी

साल 2013 में मुकेश अंबानी को हिजबुल मुजाहिद्दीन से धमकी मिलने के बाद तत्कालीन मनमोहन सिंह की सरकार ने Z+ सिक्योरिटी मुहैया कराई थी। वहीं, उनकी पत्नी नीता अंबानी को 2016 में केंद्र सरकार ने Y+ सिक्योरिटी प्रदान की थी। उनके बच्चों को भी महाराष्ट्र सरकार की ओर से ग्रेडेड सुरक्षा दी जाती है। राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts