PlayBreaking News

The Traitors Season 2:धोखे और साजिश का खेल फिर होगा शुरू, मल्लिका शेरावत से मुनव्वर फारुकी तक कौन-कौन आएगा नजर?

रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स सीजन 2' का ऐलान हो चुका है। करण जौहर एक बार फिर शो को होस्ट करते नजर आएंगे। इस बार मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारुकी, रिया चक्रवर्ती, श्वेता तिवारी, अभिषेक मल्हान समेत 21 चर्चित हस्तियां इस गेम में हिस्सा लेंगी।
Follow on Google News
धोखे और साजिश का खेल फिर होगा शुरू, मल्लिका शेरावत से मुनव्वर फारुकी तक कौन-कौन आएगा नजर?
13 अगस्त से स्ट्रीम होगा 'The Traitors Season 2'

एंटरटेनमेंट डेस्क। रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' के दूसरे सीजन को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म हो गया है। शो के मेकर्स ने आखिरकार सीजन 2 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट जारी कर दी है। पहले सीजन की तरह इस बार भी बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर शो को होस्ट करते नजर आएंगे।

'द ट्रेटर्स 2' में इस बार मनोरंजन जगत, सोशल मीडिया, म्यूजिक, फूड और बिजनेस से जुड़ी कई चर्चित हस्तियां शामिल होंगी। शो में कुल 21 खिलाड़ी एक-दूसरे के खिलाफ रणनीति, भरोसे और धोखे का खेल खेलते नजर आएंगे। यह शो 13 अगस्त से Prime Video पर स्ट्रीम होगा। मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए कंटेस्टेंट्स का ऐलान करते हुए लिखा, ‘खिलाड़ियों से मिलिए, लेकिन उन पर भरोसा अपने रिस्क पर ही कीजिएगा।’

मल्लिका शेरावत से मुनव्वर फारुकी तक शामिल

'द ट्रेटर्स सीजन 2' में कई बड़े नाम शामिल हैं, जिनको लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।,इस सीजन में बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत, कॉमेडियन और रियलिटी शो स्टार मुनव्वर फारुकी, अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा, अभिनेत्री पारुल गुलाटी और फूड इंडस्ट्री से जुड़े रणवीर बराड़ जैसे चेहरे नजर आएंगे। इसके अलावा शो में शालिनी पासी, अभिषेक मल्हान, श्वेता तिवारी, दलीप ताहिल, शाहनील गिल, हरमन सिंह, तान्या पुरी, रिदा थराना, अंश चोपड़ा और इक्का समेत कई कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे।

धोखे और रणनीति पर आधारित है शो का फॉर्मेट

'द ट्रेटर्स' एक इंटरनेशनल रियलिटी शो फॉर्मेट का भारतीय वर्जन है। इस शो में खिलाड़ियों को एक खास गेम के तहत चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।  शो में कुछ खिलाड़ियों को 'ट्रेटर्स' यानी धोखेबाज बनाया जाता है, जबकि बाकी खिलाड़ी आम प्रतिभागी होते हैं। ट्रेटर्स को अपनी पहचान छिपाकर खेलना होता है और उन्हें हर रात किसी खिलाड़ी को गेम से बाहर करने की रणनीति बनानी होती है। वहीं बाकी खिलाड़ियों को यह पता लगाना होता है कि आखिर ट्रेटर्स कौन हैं। यही वजह है कि शो में हर कदम पर सस्पेंस, ड्रामा और रोमांच देखने को मिलता है।

Spider-Man Brand New Day: भारत में 2 दिन में 100 करोड़ पार, Avengers: Endgame क्लब में शामिल हुई फिल्म, फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज

दूसरे सीजन में और बड़ा होगा ड्रामा

प्राइम वीडियो इंडिया ओरिजिनल्स के डायरेक्टर और हेड निखिल मधोक ने शो के नए सीजन को लेकर कहा कि पहले सीजन को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। उन्होंने बताया कि 'द ट्रेटर्स' सिर्फ एक रियलिटी शो नहीं रहा, बल्कि यह दर्शकों के बीच चर्चा का बड़ा विषय बन गया। लोगों को इसमें दिखने वाला इमोशनल ड्रामा, माइंड गेम्स और कंटेस्टेंट्स की रणनीति काफी पसंद आई। उन्होंने कहा कि दूसरे सीजन में गेम और भी ज्यादा मुश्किल होगा। नए खिलाड़ी अपनी अलग-अलग रणनीतियों के साथ मैदान में उतरेंगे और दर्शकों को हर एपिसोड में नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा।

करण जौहर फिर करेंगे शो को होस्ट

'द ट्रेटर्स' के पहले सीजन की तरह दूसरे सीजन में भी करण जौहर होस्ट की भूमिका निभाएंगे। करण अपनी मजेदार कमेंट्री, खिलाड़ियों के साथ बातचीत और गेम के दौरान अपने अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उनकी मौजूदगी शो को और ज्यादा मनोरंजक बनाती है।

21 हस्तियों के बीच होगा मुकाबला

इस सीजन में बॉलीवुड, टेलीविजन, सोशल मीडिया, म्यूजिक, फूड और बिजनेस से जुड़ी 21 हस्तियां एक साथ नजर आएंगी। पहले ग्रुप में अभिषेक मल्हान, शालिनी पासी, श्वेता तिवारी, रिदा थराना, अंश चोपड़ा, इक्का, प्रिश, सौंदस मौकाफिर, करण सिंह मैजिक और साहिल सलाथिया जैसे नाम शामिल हैं। वहीं दूसरे ग्रुप में मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारुकी, रिया चक्रवर्ती, क्रिस्टल डिसूजा, पारुल गुलाटी, रणवीर बराड़, शाहनील गिल, दलीप ताहिल, हरमन सिंघा और तान्या पुरी जैसे कंटेस्टेंट्स शामिल हैं।

Raaka : अल्लू अर्जुन की 'राका' का मार्केट में जलवा, रिलीज से पहले ही शुरू हुआ करोड़ों का खेल

पहले सीजन के विनर कौन थे?

'द ट्रेटर्स इंडिया' के पहले सीजन को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था। पहले सीजन में उर्फी जावेद और निकिता लूथरा विजेता बनी थीं। फिनाले में दोनों ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत हासिल की थी और उन्होंने 70 लाख रुपए से ज्यादा की इनामी राशि अपने नाम की थी।

दर्शकों को है नए सीजन का इंतजार

पहले सीजन की सफलता के बाद अब दूसरा सीजन और भी ज्यादा बड़े स्तर पर तैयार किया गया है। नए कंटेस्टेंट्स, ज्यादा ड्रामा और मुश्किल गेम के साथ 'द ट्रेटर्स 2' दर्शकों के बीच रोमांच पैदा करने के लिए तैयार है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts