PlayBreaking News

Spider-Man Brand New Day:भारत में 2 दिन में 100 करोड़ पार, Avengers: Endgame क्लब में शामिल हुई फिल्म, फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज

टॉम हॉलैंड की सुपरहीरो फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। मार्वल की इस फिल्म ने रिलीज के सिर्फ दो दिनों में 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है।
Follow on Google News
भारत में 2 दिन में 100 करोड़ पार, Avengers: Endgame क्लब में शामिल हुई फिल्म, फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रिलीज के सिर्फ 2 दिनों में 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया

मार्वल की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। हॉलीवुड सुपरहीरो फिल्म को भारत में दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने रिलीज के सिर्फ दो दिनों के अंदर ही 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। टॉम हॉलैंड स्टारर यह फिल्म 30 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। भारत में भी फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शानदार एडवांस बुकिंग के बाद फिल्म ने पहले ही दिन रिकॉर्ड कमाई की और अब दूसरे दिन के कलेक्शन के साथ यह बड़ी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है।

पहले दिन ही की 60 करोड़ से ज्यादा की कमाई

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में शानदार शुरुआत की। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 60.60 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म की एडवांस बुकिंग और सुपरहीरो फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता का फायदा इसे मिला। टॉम हॉलैंड को एक बार फिर पीटर पार्कर यानी स्पाइडर-मैन के किरदार में देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक सिनेमाघरों तक पहुंचे।

यह भी पढ़ें: ‘स्पाइडर-मैन 4’ का ट्रेलर छाया : तोड़े सभी रिकॉर्ड, ‘Deadpool 3’ और GTA VI को छोड़ा पीछे

दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर छाया स्पाइडर-मैन

रिलीज के दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई का सिलसिला जारी रहा। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन भारत में करीब 49.35 करोड़ रुपए का कारोबार किया। दूसरे दिन की कमाई में इंग्लिश भाषा में करीब 28 करोड़ रुपए, हिंदी में करीब 17 करोड़ रुपये, तमिल में करीब 2.25 करोड़ रुपये, तेलुगु में करीब 2 करोड़ रुपये, कन्नड़ में करीब 0.03 करोड़ रुपये और मलयालम में करीब 0.07 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई। इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन सिर्फ दो दिनों में 109.95 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन करीब 131.46 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

Avengers: Endgame के खास क्लब में शामिल

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने दो दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। साल 2019 में रिलीज हुई मार्वल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एवेंजर्स: एंडगेम' ने भी भारत में सिर्फ दो दिनों में 100 करोड़ क्लब में एंट्री की थी। अब टॉम हॉलैंड की फिल्म ने भी ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है। इस उपलब्धि के साथ फिल्म भारत में सबसे तेज कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है।

दूसरे दिन कमाई में आई थोड़ी गिरावट

हालांकि, पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली। पहले दिन जहां फिल्म ने 60.60 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं दूसरे दिन इसका कलेक्शन 49.35 करोड़ रुपये रहा। रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे दिन फिल्म की कुल इंग्लिश ऑक्यूपेंसी करीब 49.31 प्रतिशत रही। शो के हिसाब से देखें तो सबसे ज्यादा दर्शक नाइट शो में पहुंचे। नाइट शो की ऑक्यूपेंसी करीब 66.78 प्रतिशत रही। इसके बाद शाम के शो में 54.33 प्रतिशत, दोपहर के शो में 44.56 प्रतिशत और सुबह के शो में 31.56 प्रतिशत दर्शकों की मौजूदगी दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें: स्पाइडरमैन चोर : धूम के कबीर की तरह लुक बदलने में माहिर, वॉकी-टॉकी करता था इस्तेमाल  

फिल्म में नजर आ रही है शानदार स्टारकास्ट

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' में टॉम हॉलैंड मुख्य भूमिका में हैं। वह फिल्म में पीटर पार्कर यानी स्पाइडर-मैन के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म की स्टारकास्ट में जेंडया (MJ के किरदार में), जॉन बर्नथल (द पनिशर के रूप में), जैकब बैटलन (नेड लीड्स के रूप में) और मार्क रफालो (ब्रूस बैनर यानी हल्क के रूप में) जैसे बड़े कलाकार शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन डेस्टिन डैनियल क्रेटन ने किया है।

भारत में हॉलीवुड फिल्मों में मार्वल का दबदबा

भारत में हॉलीवुड फिल्मों की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों की बात करें तो मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स का दबदबा साफ दिखाई देता है। टॉप 15 सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली हॉलीवुड फिल्मों में कई फिल्में मार्वल फ्रेंचाइजी की हैं। इनमें 'एवेंजर्स: एंडगेम', 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम', 'एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर', 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' जैसी फिल्में शामिल हैं। अब इस लिस्ट में 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भी अपनी जगह मजबूत कर ली है।

टॉम हॉलैंड का बढ़ता स्टारडम

टॉम हॉलैंड हॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय युवा अभिनेताओं में से एक हैं। स्पाइडर-मैन फ्रेंचाइजी ने उन्हें दुनियाभर में बड़ी पहचान दिलाई है। टॉम हॉलैंड हाल ही में क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' में भी नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ मैट डेमन, चार्लीज थेरॉन, जेंडया और अन्य बड़े कलाकार शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: कार के बोनट पर बैठकर घूमा चप्पल पहना स्पाइडरमैन, कटा चालान

फैंस के बीच जारी है स्पाइडर-मैन का क्रेज

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की कहानी, एक्शन और टॉम हॉलैंड की वापसी ने फैंस को काफी प्रभावित किया है। बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती प्रदर्शन को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई और बढ़ सकती है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts