PlayBreaking News

सबसे अलग डॉग ब्रीड!बिल्ली जैसी आदतें, योडल जैसी आवाज, भौंकता नहीं बल्कि गाता है

अफ्रीका के कांगो क्षेत्र में पाई जाने वाली बेसेंजी नस्ल दुनिया के सबसे अनोखे श्वानों में गिनी जाती है। यह सामान्य कुत्तों की तरह भौंकता नहीं, बल्कि योडल जैसी मीठी आवाज निकालता है। शांत स्वभाव, बिल्ली जैसी आदतों और आकर्षक व्यक्तित्व के कारण यह नस्ल दुनिया भर में लोगों का ध्यान खींचती है।
Follow on Google News
बिल्ली जैसी आदतें, योडल जैसी आवाज, भौंकता नहीं बल्कि गाता है
Basenji Dog

दुनिया में कुत्तों की पहचान अक्सर उनकी भौंकने की आवाज से होती है। घर की रखवाली से लेकर खतरे का संकेत देने तक, उनकी भौंक ही उनकी सबसे बड़ी पहचान मानी जाती है। लेकिन क्या आपने कभी ऐसे श्वान के बारे में सुना है जो कभी भौंकता ही नहीं, सुनने में यह थोड़ा हैरान करने वाला लग सकता है, लेकिन अफ्रीका के कांगो क्षेत्र में पाई जाने वाली बेसेंजी नस्ल इसी अनोखी खासियत के लिए जानी जाती है। यह अन्य कुत्तों की तरह भौंकने के बजाय योडल जैसी मीठी और अलग आवाज निकालता है। यही वजह है कि इसे दुनिया का सबसे अनोखा और बार्कलेस डॉग कहा जाता है। अपनी बिल्ली जैसी आदतों, शांत स्वभाव और आकर्षक व्यक्तित्व के कारण यह नस्ल पशु प्रेमियों के बीच खास पहचान रखती है।

एक खास तरह की आवाज

सामान्य कुत्तों की तरह यह नस्ल तेज आवाज में भौंकती नहीं है। इसकी वजह इसके गले की बनावट मानी जाती है। बेसेंजी का लैरिंक्स अलग आकार का होता है, जिसके कारण भौंक नहीं पाता, हालांकि यह पूरी तरह शांत भी नहीं रहता। यह एक खास तरह की आवाज निकालता है, जो योडल या गुनगुनाहट जैसी सुनाई देती है। कई लोग इसकी आवाज को मीठी और अनोखी मानते हैं। यही वजह है कि इसे योडलिंग डॉग भी कहा जाता है।

अफ्रीका के जंगलों से दुनिया तक

बेसेंजी नस्ल की उत्पत्ति मध्य अफ्रीका, खासकर कांगो क्षेत्र से मानी जाती है। दुनिया की सबसे पुरानी श्वान नस्लों में से एक मानी जाती है। इनका इस्तेमाल शिकार में किया जाता था। इनकी तेज रफ्तार, सतर्कता और शांत स्वभाव, शिकार के लिए बेहद उपयोगी बनाते थे। शांत रहने की आदत शिकार के दौरान काफी मददगार साबित होती थी, क्योंकि इससे शिकार को आवाज का अंदाजा नहीं होता था।

ये भी पढ़ें: अब नहीं लगेगा जाम! AI ने संभाली ट्रैफिक की कमान, सिग्नल खुद तय करेगा रास्ता

बिल्ली जैसे व्यवहार के कारण खास पहचान

इस नस्ल को कई बार बिल्ली जैसा श्वान भी कहा जाता है। इसकी वजह इसका व्यवहार है। यह खुद को साफ रखने की आदत रखता है और अपने पंजों से शरीर को साफ करता है, ठीक वैसे ही जैसे बिल्ली करती है। इसके अलावा यह काफी स्वतंत्र स्वभाव का होता है। हर समय इंसानों के आसपास रहने की बजाय यह अपनी जगह और आराम को ज्यादा पसंद करता है। यही कारण है कि पालतू जानवरों के शौकीनों के बीच इसकी अलग पहचान है।

दिखने में भी बेहद आकर्षक

बेसेंजी देखने में काफी सुंदर और आकर्षक होता है। इसके कान सीधे खड़े होते हैं, माथे पर हल्की झुर्रियां होती हैं और पूंछ गोल आकार में मुड़ी रहती है। इसका शरीर फुर्तीला और एथलेटिक होता है, जिससे यह बहुत तेज दौड़ सकता है। इसकी आंखों में सतर्कता साफ दिखाई देती है, जो इसे और भी खास बनाती है।

क्यों है दुनिया में इतना लोकप्रिय

आज दुनिया भर में यह नस्ल अपने अलग स्वभाव और अनोखी आवाज के कारण काफी लोकप्रिय है। जो लोग शांत और कम शोर करने वाले पालतू जानवर पसंद करते हैं, उनके लिए यह नस्ल आकर्षण का केंद्र होती है। हालांकि इसे पालने के लिए सक्रिय जीवनशैली जरूरी मानी जाती है, क्योंकि यह काफी ऊर्जावान और तेज स्वभाव का होता है।

एक अनोखी पहचान

कुत्तों की दुनिया में बेसेंजी अपनी अनोखी पहचान रखता है। यह भौंकता नहीं, बल्कि अपनी मीठी योडल जैसी आवाज से सबका ध्यान खींच लेता है। यही खासियत इसे दुनिया के सबसे दिलचस्प श्वानों में शामिल करती है।

ये भी पढ़ें: गलत नंबर पर रिचार्ज हो गया? घबराएं नहीं-अब पैसा वापस पाने का आसान तरीका जानिए

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts