अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था जम्मू से रवाना, उपराज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी, 3 जुलाई से होगी आधिकारिक शुरुआत

Follow on Google News
अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था जम्मू से रवाना, उपराज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी, 3 जुलाई से होगी आधिकारिक शुरुआत

जम्मू। आस्था और भक्ति के अद्भुत संगम अमरनाथ यात्रा का आगाज बुधवार को पहले जत्थे की रवानगी के साथ हो गया। जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रद्धालुओं के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ‘हर हर महादेव’ और ‘बम बम भोले’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

हालांकि यात्रा की आधिकारिक शुरुआत 3 जुलाई से होगी। इस साल यात्रा 38 दिन तक चलेगी और इसका समापन 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन होगा।

दो रूटों से होगी यात्रा

यात्रा दो प्रमुख मार्गों पहलगाम और बालटाल  से संचालित होगी। दोनों रूटों पर सुरक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार यात्रा थोड़ी छोटी जरूर है, लेकिन श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं। अब तक 3.5 लाख से अधिक श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है।

जम्मू में खुले रजिस्ट्रेशन सेंटर

तत्काल रजिस्ट्रेशन की सुविधा के लिए जम्मू में सरस्वती धाम, वैष्णवी धाम, पंचायत भवन और महाजन सभा में विशेष केंद्र बनाए गए हैं। ये सेंटर प्रतिदिन करीब 2,000 श्रद्धालुओं का रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं, ताकि किसी को परेशानी न हो।

Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar
Bhopal
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts