PlayBreaking News

Tesla and VinFast : भारत में मस्क की टेस्ला और विनफास्ट की एंट्री, इलेक्ट्रिक कार मार्केट में नए दौर की शुरुआत; जानें कीमत

Follow on Google News
Tesla and VinFast : भारत में मस्क की टेस्ला और विनफास्ट की एंट्री, इलेक्ट्रिक कार मार्केट में नए दौर की शुरुआत; जानें कीमत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मुंबई। 15 जुलाई 2025 को भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर में ऐतिहासिक दिन दर्ज हो गया। दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनियों में से एक टेस्ला ने भारत में अपने पहले शोरूम की शुरुआत मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में की। वहीं, वियतनामी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता विनफास्ट ने भी इसी दिन देशभर के 27 शहरों में अपने शोरूम और डीलरशिप नेटवर्क के साथ भारतीय बाजार में प्रवेश किया।

    टेस्ला की भारत में आधिकारिक एंट्री

    अमेरिकी अरबपति और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की बहुप्रतीक्षित कंपनी ने भारत में अपने पहले एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक भी शामिल हुए। यह सेंटर केवल कारों की बिक्री नहीं बल्कि टेस्ला की टेक्नोलॉजी, फीचर्स और अनुभव साझा करने का मंच भी होगा।

    कौन-कौन से मॉडल होंगे लॉन्च?

    टेस्ला की ओर से अभी आधिकारिक तौर पर मॉडल की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक शुरुआत में Model Y और Model 3 को लॉन्च किया जाएगा। मॉडल Y की कीमत लगभग 60-70 लाख रुपए तक हो सकती है, क्योंकि यह इंपोर्ट होकर चीन से आ रही है, जिस पर 70% तक आयात शुल्क लगेगा।

    बुकिंग और डिलीवरी कब से?

    15 जुलाई से ही बुकिंग शुरू हो गई है और अगस्त से डिलीवरी संभव है। पहली खेप में शंघाई से 5 कारें भारत आ चुकी हैं।

    टेस्ला के शोरूम की खास बातें:

    लोकेशन: मुंबई BKC में 4000 वर्गफुट में फैला शोरूम

    किराया: लगभग ₹35 लाख प्रति माह

    सर्विस: सेल्स, सर्विस और स्पेयर पार्ट्स की सुविधा टेस्ला खुद देगी

    भविष्य की योजना: दिल्ली और बेंगलुरु में जल्द शोरूम खोलने की तैयारी

    कौन देगा टेस्ला को टक्कर ?

    टाटा मोटर्स – Nexon EV और Punch EV जैसे बजट-फ्रेंडली मॉडल

    महिंद्रा – BE6 और XUV.e9 जैसी किफायती EV SUV

    BYD (चीन) – ATTO 3 और SEAL जैसे हाई-रेंज EV मॉडल

    हुंडई, एमजी, बीएमडब्ल्यू, ऑडी, मर्सिडीज – प्रीमियम इलेक्ट्रिक सेगमेंट में सीधी टक्कर

    भारत में मैन्युफैक्चरिंग की संभावना?

    फिलहाल टेस्ला पूरी तरह से इंपोर्टेड यूनिट्स (CBU) के जरिए भारत में एंट्री कर रही है, लेकिन सरकार की नई EV नीति के तहत भविष्य में स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग या असेंबली यूनिट की शुरुआत हो सकती है। इसके लिए टेस्ला को 3 साल में ₹4150 करोड़ का निवेश करना होगा।

    VinFast की एंट्री: वियतनामी कंपनी का भारतीय सफर शुरू

    जहां टेस्ला अपने प्रीमियम सेगमेंट को लेकर भारत आई है, वहीं VinFast ने मिड सेगमेंट को टारगेट किया है। कंपनी ने देशभर के 27 शहरों में 32 डीलरशिप की शुरुआत की और VF6 और VF7 मॉडल्स के लिए बुकिंग शुरू कर दी।

    तैयार है मैन्युफैक्चरिंग प्लांट

    तमिलनाडु के थूथुकुडी में 400 एकड़ में फैले विनफास्ट के प्लांट का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। अगले 5 वर्षों में ₹500 मिलियन डॉलर का निवेश और 3,500 रोजगार का लक्ष्य तय किया गया है।

    VinFast VF6 और VF7 की खासियतें:

    VF6:

    • बैटरी: 59.6 kWh
    • रेंज: 480 किमी तक
    • पावर: 201 hp, टॉर्क 310 Nm

    VF7:

    • बैटरी: 59.6kWh और 70.8kWh ऑप्शन
    • रेंज: 498 किमी तक
    • ऑल-व्हील ड्राइव वेरिएंट उपलब्ध

    संभावित कीमत:

    • VF6 की कीमत: 25-30 लाख रुपए
    • VF7 की कीमत: 45-50 लाख रुपए

    दिल्ली, गुरुग्राम, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, पुणे, कोच्चि, जयपुर, भोपाल समेत कुल 27 शहरों में इनके शोरूम चालू हैं।

    भारत में EV मार्केट का भविष्य

    भारत, जो अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटो मार्केट है, इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक अहम गंतव्य बन चुका है। टेस्ला और विनफास्ट जैसी ग्लोबल कंपनियों की एंट्री से न केवल प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, बल्कि EV टेक्नोलॉजी, लोकल प्रोडक्शन और ग्रीन मोबिलिटी को भी नई दिशा मिलेगी।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts