PlayBreaking News

Apple का बड़ा सरप्राइज!iPhone 17 के बाद iPhone XX की चर्चा, जानिए क्या है वजह? कब होगा लॉन्च

Apple के फैंस को उम्मीद है कि कंपनी साल 2027 में iPhone की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च करेगी जो iPhone X की तरह ही गेम-चेंजर साबित होगा। iPhone 17 सीरीज और iPhone Air लॉन्च होने के बावजूद टेक जगत में सबसे ज्यादा चर्चा iPhone XX (यानी iPhone 20) की हो रही है।
Follow on Google News
iPhone 17 के बाद iPhone XX की चर्चा, जानिए क्या है वजह? कब होगा लॉन्च
iPhone XX concept made by AI
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    टेक डेस्क। टेक्नोलॉजी की दुनिया में कभी भी कुछ भी हो सकता है। किसी भी समय कोई नया प्रोडक्ट या फीचर लॉन्च हो सकता है। हाल ही में iPhone 17 ने देश-दुनिया में काफी चर्चा बटोरी थी। अब एक बार फिर Apple के फैंस को उम्मीद है कि कंपनी साल 2027 में iPhone की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च करेगी जो iPhone X की तरह ही गेम-चेंजर साबित होगा।

    2027 में गेम चेंजर की उम्मीद 

    बता दें कि iPhone 17 सीरीज और iPhone Air लॉन्च होने के बावजूद टेक जगत में सबसे ज्यादा चर्चा iPhone XX (यानी iPhone 20) की हो रही है। यह उत्सुकता इसलिए है क्योंकि Apple के फैंस को उम्मीद है कि कंपनी 2027 में iPhone की 20वीं वर्षगांठ पर एक ऐसा स्मार्टफोन लाएगी जो iPhone X की तरह ही गेम चेंजर साबित होगा। 2017 में आए iPhone X (जिसे रोमन अंक में X यानी 10 कहते हैं) ने फेस आईडी और बेजललेस डिस्प्ले जैसे ट्रेंड सेट किए थे जिन्हें आज भी फॉलो किया जाता है।

    Uploaded media

    बटन-मुक्त डिजाइन के फीचर्स

    रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone XX बिना किसी फिजिकल बटन के आ सकता है। वर्तमान में iPhone 17 सीरीज में 5 बटन हैं। लेकिन 2027 में Apple इन्हें सॉलिड-स्टेट बटन्स से बदल सकता है। ये बटन वाइब्रेशन फीडबैक से काम करेंगे जिससे ये दिखेंगे नहीं। वहीं, कई रिपोर्ट के मुताबिक 2027 में कंपनी शून्य बेजल्स (Zero Bezels) वाला फोन लॉन्च कर सकती है। यह फोन चारों तरफ से कर्व्ड डिस्प्ले के साथ, एक ग्लास स्लैब जैसा दिखेगा।

    Uploaded media

    अंडर-डिस्प्ले तकनीक

    फैंस को लग रहा कि iPhone XX फोन में कोई कटआउट नहीं होगा। फेस आईडी और सेल्फी कैमरा दोनों को डिस्प्ले के नीचे फिट कर दिया जाएगा (अंडर-डिस्प्ले टेक्नोलॉजी)। वहीं, इससे फ्रंट में सिर्फ स्क्रीन ही नजर आएगी।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts