Shreyas Iyer Injury Update:BCCI ने श्रेयस की इंजरी पर दी खुशखबरी, ट्वीट कर लिखा- हेल्थ में सुधार, रिकवर कर रहे हैं...

BCCI ने श्रेयस की इंजरी पर दी खुशखबरी, ट्वीट कर लिखा- हेल्थ में सुधार, रिकवर कर रहे हैं...
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए हैं। वे पिछले एक हफ्ते से सिडनी के हॉस्पिटल में एडमिट थे। बीसीसीआई ने यह जानकारी शनिवार को शेयर की। अय्यर 25 अक्टूबर को सिडनी में खेले गए तीसरे वन-डे में चोटिल हुए थे। जिसके बाद मेडिकल टीम उन्हें मैदान से बाहर ले गई और बाद में उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 

    ट्वीट कर दिया अपडेट

    बीसीसीआई श्रेयस अय्यर की हेल्थ अपडेट पर लगातार नजर बनाई हुई थी। बोर्ड ने ट्वीट कर लिखा- वे अब स्टेबल है और रिकवर कर रहे हैं। बीसीसीआई मेडिकल टीम, सिडनी और स्पेशलिस्ट की टीम उनकी रिकवरी से खुश है। और आज उन्हें डिस्चार्ज किया जाएगा।

    Twitter Post

    BCCI ने डॉक्टर्स का किया शुक्रिया

    श्रेयस की इंजरी में जुटे डॉक्टर्स को बीसीसीआई ने धन्यवाद देते हुए कहा। BCCI सिडनी में डॉ. मुकेश हघीघी सहित उनकी टीम के साथ-साथ भारत में डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला का दिल से शुक्रिया। बोर्ड ने आगे लिखा उन्होंने यह सुनश्चित किया कि श्रेयस को उनकी चोट के हिसाब से सबसे बेहतर इलाज दिया जाएं। हालांकि श्रेयर फॉलो-अप कंसल्टेशन के लिए सिडनी में ही रूकेंगे, जब तक उन्हें पूरी तरह फिट नहीं माना जाएगा वह सिडनी में ही रूकेंगे। 

    सिडनी दौरे पर उपकप्तान थे अय्यर

    चीफ सिलेक्टर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वन-डे सीरीज में अय्यर को भारतीय टीम का उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी थी। जहां तीसरे वन-डे में उन्हें पसलियों में चोटें आईं, अब खबरें हैं कि उन्हें मैदान में वापसी करने में समय लग सकता है। ऐसे में वे टी-20 विश्व कप 2026 की रेस से बाहर हो सकते हैं।

    तीनों फॉर्मेट के अहम खिलाड़ी

    श्रेयस अय्यर वर्तमान में भारत के लिए वन-डे, टी-20 और टेस्ट तीनों ही फॉर्मेट में खेलते हैं। वे मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज है और टीम के लिए कई मौकों पर अहम योगदान दे चुकें हैं। ऐसे में उनका जल्दी रिकवर होना बहुत जरूरी है। बीसीसीआई उनकी इंजरी और वापसी पर तेजी से काम कर रही है। हालांकि अय्यर इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं है। 

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts