Meta:Messenger यूजर्स में मची खलबली! जल्द बंद होने वाला है ये ऐप, जानें कैसे बचाएं अपनी चैट्स

टेक डेस्क। अगर आप अपने लैपटॉप या कंप्यूटर पर Messenger Desktop App का इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर आपको जानना बेहद जरूरी है क्योंकि Meta अब बहुत जल्द अपने एक पॉपुलर Messenger Desktop ऐप को बंद करने जा रहा है। यूजर्स को बड़ा अपडेट देते हुए कंपनी ने बताया है कि 15 दिसंबर 2025 से Windows और macOS के लिए उपलब्ध Messenger ऐप पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।
क्यों हो रहा Messenger ऐप बंद?
Meta का कहना है कि यह कदम यूजर्स के मैसेजिंग अनुभव को सुरक्षित और आसान बनाने के लिए उठाया गया है। अब चैटिंग वेब और Desktop प्लेटफॉर्म पर एक ही जगह से कंटिन्यू कर सकें और यूजर्स को अपडेटेड फीचर्स मिल सकेंगे।
यूजर्स को भेजा जा रहा नोटिफिकेशन
Meta ने पहले से ही यूजर्स को नोटिफिकेशन भेजना शुरू कर दिया है, ताकि वे समय रहते दूसरे एक्सेस विकल्पों पर स्विच कर सकें। जैसे-
- Windows यूजर्स- अब Facebook Desktop App या वेबसाइट से अपनी चैटिंग जारी रख सकते हैं।
- Mac यूजर्स- केवल Facebook वेबसाइट के माध्यम से ही Messenger का इस्तेमाल कर पाएंगे।
अपनी पुरानी चैट्स को कैसे बचाएं
Meta ने ऐप बंद होने से पहले यूजर्स को सलाह दी है कि वे Secure Storage ऑन करें और PIN सेटअप करें साथ ही, Facebook वेबसाइट या Desktop App से लॉग-इन करना सीख लें। इन उपायों से आपकी चैट हिस्ट्री सुरक्षित रहेगी और जब आप वेब वर्जन से लॉग-इन करेंगे, तो आपकी चैट्स सभी सपोर्टेड डिवाइस पर ऑटोमैटिकली सिंक हो जाएंगी।
आपकी प्राइवेसी रहेगी सुरक्षित
जो लोग केवल Messenger अकाउंट का इस्तेमाल करते हैं और Facebook अकाउंट नहीं बनाना चाहते उनके लिए भी राहत की खबर है। वे बिना फेसबुक अकाउंट बनाए बिना भी Messenger के ऑनलाइन क्लाइंट के जरिए लॉग-इन कर सकते हैं।
अपनी सारी चैट्स करें सेफ
15 दिसंबर के बाद Desktop Messenger बंद हो जाएगा। अगर आप अभी अपनी चैट्स सुरक्षित नहीं करते तो आपकी सभी चैट्स डिलीट हो सकती है। इसलिए समय रहते PIN सेटअप करें और Secure Storage ऑन करें।




















