Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Andhra Pradesh Temple Stampede :श्रीकाकुलम के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़, 10 श्रद्धालुओं की मौत; कई घायल, एकादशी पर उमड़ी थी भारी भीड़

Follow on Google News
श्रीकाकुलम के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़, 10 श्रद्धालुओं की मौत; कई घायल, एकादशी पर उमड़ी थी भारी भीड़
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार को एकादशी के अवसर पर बड़ा हादसा हो गया। दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई, जिसमें 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई श्रद्धालु घायल हो गए। कार्तिक मास होने के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक थी। बताया जा रहा है कि अचानक धक्का-मुक्की शुरू होने से लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे, जिससे भगदड़ मच गई और अफरा-तफरी फैल गई।

    स्थानीय प्रशासन और मंदिर प्रबंधन के लिए स्थिति संभालना मुश्किल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी है।

     सीएम चंद्रबाबू नायडू ने जताया दुख

    मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस दर्दनाक घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि काशीबुग्गा मंदिर में हुई भगदड़ बेहद दुखद है। श्रद्धालुओं की मौत हृदयविदारक है। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं।

    सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को तुरंत और बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए। साथ ही, उन्होंने स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से राहत कार्य की सीधी निगरानी करने को कहा है।

    Twitter Post

    CMO और मंत्री ने दी जानकारी

    आंध्र प्रदेश CMO की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह हादसा एकादशी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के इकट्ठा होने के कारण हुआ। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।

    राज्य के कृषि मंत्री के. अचन्नायडू भी तुरंत घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत की और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की। मंत्री ने कहा कि सरकार सभी घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएगी और हादसे की विस्तृत जांच कराई जाएगी।

    स्थिति अब नियंत्रण में

    फिलहाल अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि भीड़ को नियंत्रित रखा जा सके और किसी भी तरह की दोबारा अफरातफरी को रोका जा सके। प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को सहायता देने और घटना की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts