Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ZIM vs AFG 2nd T20I:अफगानिस्तान ने दूसरा टी-20 7 विकेट से जीता, कप्तान राशिद खान का करिश्माई प्रदर्शन, 9 रन देकर 3 विकेट झटके

Follow on Google News
अफगानिस्तान ने दूसरा टी-20 7 विकेट से जीता, कप्तान राशिद खान का करिश्माई प्रदर्शन, 9 रन देकर 3 विकेट झटके
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को दूसरे टी-20 में 7 विकेट से हराकर 3 मैचों की टी-20 सीरीज में कब्जा कर लिया है। हरारे में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी होम टीम ने 20 ओवर में 125 रन बनाएं। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानी टीम ने 18 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल किया। 

    सिकंदर रजा ने खेली सर्वाधिक पारी

    हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम को डायन मायर्स 6 और विकेटकीपर ब्रेंडन टेलर 3 के रूप में दो बड़े झटके लगे। कप्तान सिकंदर रजा एक एंड पर टिक गए, लेकिन उनके सामने लगातार विकटों का पतन मुसीबत बनता गया। ब्रायन बेनेट 16, रायन बर्ल 10 और टोनी मुन्योंगा 19 रन बनाकर आउट हो गए।

    टीम को 100 रन के पार पहुंचाने के बाद कप्तान रजा 37 रन बनाकर राशिद खान का शिकार बने। राशिद ने उन्हें कॉटन बोल्ड किया। वहीं ब्रैड एवंस ने आखिर में टीम को बड़े स्कोर तक ले जाने की कोशिश की। वे 12 रन बनाकर आउट हुए और टीम 125 रन बनाकर सिमट गई।

    राशिद को तीन, अहमदजई और मुजीब उर को 2-2 विकेट

    अफगानिस्तान के लिए कप्तान राशिद खान ने 3 ओवर में महज 9 रन देकर 3 विकेट झटके। इस दौरान उनकी इकोनॉमी 3 की रही। अब्दोल्लाह अहमदजई और मुजीब उर रहमान को 2-2 विकेट मिले। फरीद अहमद और मोहम्मद नबी के हाथ 1-1 सफलता लगी।

    जादरान ने करियर का 12वां अर्द्धशतक लगाया

    126 रन का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान ने तीसरे ओवर में पहला विकेट गंवा दिया था। विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज 16 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद सेदिकुल्लाह अटल 8 ही रन बना सके। आखिर में ओमरजई ने 13 गेंद पर 25 रन बनाकर जादरान के साथ जिम्बाब्वे को जीत दिला दी। जादरान ने अपने टी20 करियर की 12 वीं फिफ्टी पुरी की। उन्होंने सबसे ज्यादा 51 गेंद पर 57 रनों की नाबाद पारी खेली। पारी में उन्होंने 7 बाउंड्री जड़ी, जिम्बाब्वे के लिए ब्रैड एवंस ने 2 और वेलिंगटन मसाकाद्जा ने 1 विकेट लिया।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts