डेटा नहीं चाहिए? अब आपके लिए अलग रिचार्ज प्लान देना होगा, TRAI का नया नियम लागू

अगर आप मोबाइल में इंटरनेट चलाते ही नहीं, लेकिन हर रिचार्ज में डेटा के पैसे देने पड़ते हैं, तो अब आपके लिए बड़ी खबर है। TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों के लिए नए नियम जारी किए हैं। इसके तहत कंपनियों को ऐसे रिचार्ज प्लान देने होंगे, जिनमें सिर्फ कॉलिंग और SMS की सुविधा होगी, डेटा नहीं।
अब मिलेगा सिर्फ कॉलिंग और SMS वाला रिचार्ज
TRAI के नए नियमों के मुताबिक टेलीकॉम कंपनियों को Voice और SMS Only वाले प्लान उपलब्ध कराने होंगे। यानी जिन लोगों को मोबाइल में इंटरनेट की जरूरत नहीं है, वे सिर्फ कॉल और मैसेज के लिए रिचार्ज करा सकेंगे। TRAI ने बताया कि पहले भी ऐसे प्लान मौजूद थे, लेकिन इनकी संख्या सीमित थी। खासकर कम अवधि वाले रिचार्ज में ग्राहकों के पास विकल्प काफी कम थे। इसी समस्या को देखते हुए नए नियम लाए गए हैं।
30 दिन तक की वैलिडिटी में भी मिलेगा विकल्प
नए नियमों के तहत 30 दिन या उससे कम वैलिडिटी वाले रिचार्ज में Voice और SMS Only विकल्प उपलब्ध कराना होगा। यानी अगर किसी ग्राहक को सिर्फ एक महीने के आसपास का रिचार्ज चाहिए और डेटा की जरूरत नहीं है, तो उसके पास अलग विकल्प होगा। इसके साथ कंपनियों को ऐसा विकल्प भी देना होगा, जिसमें ग्राहक हर महीने एक तय तारीख को अपना रिचार्ज रिन्यू कर सके। इससे हर बार अलग तारीख पर रिचार्ज कराने की परेशानी कम होगी।
ये भी पढ़ें: हिसार में आधी रात होटलों पर छापा! 41 लोग मिले, दोनों मैनेजर गिरफ्तार
लंबी वैलिडिटी वालों के लिए भी बड़ा बदलाव
सिर्फ छोटे रिचार्ज तक ही यह सुविधा सीमित नहीं रहेगी। कंपनियों को 30 दिन से ज्यादा वैलिडिटी वाला कम से कम एक Voice-SMS Only प्लान भी देना होगा। TRAI ने यह भी कहा है कि डेटा हटने के हिसाब से इन प्लान की कीमत में उचित कमी होनी चाहिए। यानी जिस प्लान में इंटरनेट डेटा नहीं है, उसकी कीमत भी उसी हिसाब से कम रखी जानी चाहिए।
किन लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा?
इस बदलाव का फायदा खासतौर पर उन लोगों को मिल सकता है, जो मोबाइल का इस्तेमाल मुख्य रूप से कॉल और SMS के लिए करते हैं। फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले, बुजुर्ग और ऐसे ग्राहक जिन्हें इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं होती, उनके लिए यह अतिरिक्त डेटा के पैसे बचाने का विकल्प देगा। TRAI की जानकारी के मुताबिक Voice और SMS Only पैक उन यूजर्स के लिए हैं, जिन्हें इंटरनेट सेवा की जरूरत नहीं होती और वे मोबाइल का इस्तेमाल कॉल और मैसेज के लिए करना चाहते हैं।
1132 प्रतिक्रियाओं के बाद आया फैसला
इस नियम को अंतिम रूप देने से पहले TRAI ने इसका ड्राफ्ट जारी कर लोगों और संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे थे। TRAI की वेबसाइट पर इस ड्राफ्ट के लिए प्रतिक्रियाएं आमंत्रित की गई थीं।




















