Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Diwali AI Photo : दिवाली पर पार्टनर के साथ बनाएं शाही तस्वीर, Gemini AI Prompt से मिलेगा लहंगा-शेरवानी वाला रॉयल लुक

दिवाली पर पार्टनर के साथ शानदार AI फोटो बनाना चाहते हैं? Google Gemini Nano Banana के  बेस्ट प्रॉम्प्ट्स जानें और सेल्फी से बनाएं रॉयल, ट्रेडिशनल और रोमांटिक कपल पोर्ट्रेट।
Diwali AI Photo : दिवाली पर पार्टनर के साथ बनाएं शाही तस्वीर, Gemini AI Prompt से मिलेगा लहंगा-शेरवानी वाला रॉयल लुक
Gemini Nano Banana से बनाएं रॉयल कपल फोटो

दिवाली का त्योहार रोशनी, खुशियों और खूबसूरत यादों का मौका होता है। इस दिन हर कोई अपने परिवार और पार्टनर के साथ शानदार तस्वीरें खिंचवाना चाहता है। लेकिन अगर आपके पास फोटोशूट कराने का समय नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब Google Gemini के Nano Banana AI टूल की मदद से आप अपनी साधारण सेल्फी को शानदार दिवाली कपल पोर्ट्रेट में बदल सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए आपको महंगे कैमरे या प्रोफेशनल फोटोशूट की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस अपनी और अपने पार्टनर की फोटो अपलोड करें और सही AI Prompt लिखें। इसके बाद AI आपकी तस्वीर को पारंपरिक कपड़ों, खूबसूरत दीयों, रंगोली और आतिशबाजी वाले शानदार बैकग्राउंड में बदल सकता है। आइए जानते हैं दिवाली पर कपल फोटो बनाने के लिए Gemini Nano Banana के बेहतरीन प्रॉम्प्ट्स।

सेल्फी से बनाएं शानदार कपल पोर्ट्रेट

आजकल सोशल मीडिया पर AI से बनी तस्वीरों का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। लोग अपनी सामान्य तस्वीरों को अलग-अलग थीम और स्टाइल में बदलकर शेयर कर रहे हैं। दिवाली के मौके पर भी यह ट्रेंड काफी पसंद किया जा रहा है। Google Gemini का Nano Banana AI टूल आपकी तस्वीरों को एक नया लुक देने में मदद कर सकता है। आप अपनी और पार्टनर की सेल्फी से ट्रेडिशनल, रॉयल, रोमांटिक और सिनेमैटिक अंदाज वाली तस्वीरें तैयार कर सकते हैं। इसमें आप अपनी पसंद के कपड़े, बैकग्राउंड, लाइटिंग और फोटो का स्टाइल भी बता सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आप चाहते हैं कि तस्वीर में महिला लाल साड़ी और पुरुष क्रीम रंग की शेरवानी पहने नजर आए, तो आप प्रॉम्प्ट में इसका साफ-साफ जिक्र कर सकते हैं।

/img/99/1793876291753

दिवाली कपल फोटो कैसे बनाएं?

AI की मदद से फोटो बनाना काफी आसान है। इसके लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

1. सबसे पहले Google Gemini खोलें।
2. इसके बाद Nano Banana इमेज जनरेशन की सुविधा चुनें।
3. अपनी और पार्टनर की साफ और अच्छी क्वालिटी वाली फोटो अपलोड करें।
4. अब अपनी पसंद के अनुसार कोई एक AI Prompt कॉपी करके लिखें।
5. प्रॉम्प्ट में कपड़ों, बैकग्राउंड, लाइटिंग और फोटो स्टाइल की जानकारी दें।
6. अब इमेज जनरेट करने के लिए कहें।
7. अगर फोटो आपकी पसंद के मुताबिक नहीं आती है, तो प्रॉम्प्ट में बदलाव करके दोबारा तस्वीर बनवा सकते हैं।

ध्यान रखें: बेहतर रिजल्ट के लिए ऐसी फोटो अपलोड करें, जिसमें चेहरे साफ दिखाई दे रहे हों। प्रॉम्प्ट में यह भी लिखें कि तस्वीर में दोनों लोगों के चेहरे और उनकी असली पहचान न बदली जाए।

दिवाली कपल फोटो के लिए शानदार AI Prompts

1. Traditional Grace: ट्रेडिशनल लुक में बनाएं खूबसूरत तस्वीर

अगर आपको पारंपरिक भारतीय कपड़े पसंद हैं, तो यह प्रॉम्प्ट आपके लिए अच्छा विकल्प है। इसमें महिला लाल और सुनहरे रंग की साड़ी में और पुरुष क्रीम व गोल्डन शेरवानी में नजर आएगा। पीछे रोशनी से सजा मंदिर, जलते दीये और गेंदे के फूल तस्वीर को खास बनाएंगे।

Create a photorealistic Diwali couple portrait. The woman is wearing an elegant red and gold saree with traditional jewellery, and the man is wearing a cream and gold sherwani. Keep both faces exactly as in the uploaded reference photos. Place them in front of a beautifully illuminated Indian temple with glowing diyas, marigold garlands and subtle fireworks in the background. Warm golden lighting, natural expressions, cinematic photography, high detail.

A couple wearing royal indian attire with traditional jewellery and man in sherwani seeing the sky light gazing. the background is with hanging lantern, fairy light and marigold flower decoration. the photo should be cinematic and warm tone with festive vibes and high resolution.

2. Contemporary Festive Chic: मॉडर्न और स्टाइलिश कपल फोटो

अगर आप ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न टच चाहते हैं, तो इस प्रॉम्प्ट को आजमा सकते हैं। इसमें महिला स्टाइलिश लहंगे और पुरुष डिजाइनर कुर्ते में दिखाई देगा। दोनों के हाथों में फुलझड़ी होगी और पीछे खूबसूरत रंगोली व चमकती लाइट्स नजर आएंगी।

Create a stylish and photorealistic Diwali couple portrait using the uploaded reference photos. The woman wears a fashionable festive lehenga and the man wears a modern tailored kurta. Both are holding glowing sparklers in a minimalist courtyard decorated with geometric rangoli and warm fairy lights. Preserve their original facial features and identities. Natural smiles, realistic skin texture, elegant poses, cinematic lighting, high-resolution photography.

3. Magical Fireworks Night: आतिशबाजी के बीच रोमांटिक तस्वीर

दिवाली की रात और आसमान में रंग-बिरंगी आतिशबाजी का नजारा हर किसी को पसंद आता है। इस प्रॉम्प्ट की मदद से आप अपने पार्टनर के साथ ऐसी तस्वीर बना सकते हैं, जिसमें पीछे जगमगाता शहर, रंगीन आतिशबाजी और हवा में तैरती रोशन लालटेन दिखाई दें।

Create a magical cinematic Diwali night portrait of the couple from the uploaded photos. Show them standing together against a beautiful city skyline filled with colorful fireworks and glowing floating lanterns. Add vibrant rangoli patterns on nearby rooftops and warm golden reflections. Preserve both original faces and identities. Dreamlike festive atmosphere, realistic details, wide-angle composition, high-resolution photography.

5. Royal Festive Elegance: राजा-महाराजा जैसा शाही अंदाज

अगर आप अपनी तस्वीर में रॉयल टच चाहते हैं, तो यह प्रॉम्प्ट जरूर ट्राई करें। इसमें महिला भारी कढ़ाई वाले लहंगे और सोने के गहनों में दिखाई देगी, जबकि पुरुष शानदार शेरवानी पहने नजर आएगा। पीछे महल जैसा हॉल, झूमर और सुनहरी रोशनी होगी।

Create a luxurious royal Indian Diwali couple portrait using the uploaded reference images. The woman wears a heavily embroidered lehenga with elegant gold jewellery, and the man wears a richly detailed royal sherwani. Place them inside a grand palace hall decorated with chandeliers, hanging lanterns, marble carvings and glowing diyas. Preserve their original faces and identities. Photorealistic style, warm golden lighting, majestic festive atmosphere, exquisite fabric details.

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts