People's Update
Tuesday, April 21, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Tuesday, April 21, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    'झालमुड़ी और मछली' पर सियासी संग्राम, ममता और बीजेपी आमने-सामने
    व्यापार जगत

    टाटा सन्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का कार्यकाल बढ़ा, एक असामान्य फैसले में टाटा ट्रस्ट ने दी तीसरे कार्यकाल को मंजूरी  

    टाटा ट्रस्ट ने एन चंद्रशेखरन के नेतृत्व और रणनीतिक कौशल में जताया भरोसा, दिया ऐतिहासिक कार्यविस्तार
    Publish Date: 13 Oct 2025, 11:58 AM (IST)Updated On: 13 Oct 2025, 12:17 PM (IST)Reading Time: 4 Minute Read
    Follow on Google News
    टाटा सन्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का कार्यकाल बढ़ा, एक असामान्य फैसले में टाटा ट्रस्ट ने दी तीसरे कार्यकाल को मंजूरी  

    मुंबई। टाटा समूह ने अपने इतिहास में पहली बार एक अभूतपूर्व निर्णय लिया है। समूह की प्रमुख इकाई टाटा ट्रस्ट ने टाटा सन्स के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के तीसरे कार्यकाल को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय टाटा समूह की सेवानिवृत्ति नीति से एक बड़ा अपवाद है, क्योंकि समूह के नियमों के अनुसार 65 वर्ष की आयु में शीर्ष कार्यकारी को पद छोड़ना होता है। परंतु चंद्रशेखरन की कुशल नेतृत्व क्षमता और समूह के चल रहे दीर्घकालिक रणनीतिक प्रोजेक्ट्स को ध्यान में रखते हुए यह नियम पहली बार शिथिल किया गया है। यह विस्तार मुख्यतः तीन महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों में टाटा समूह की निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है। ये तीन क्षेत्र  हैं कंडक्टर निर्माण, इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी उत्पादन और एयर इंडिया के परिवर्तन। चंद्रशेखरन वर्तमान में अपने दूसरे कार्यकाल में हैं, जो फरवरी 2027 में समाप्त होने वाला है। विस्तार मिलने पर वे 65 वर्ष की आयु पार करने के बावजूद कार्यकारी चेयरमैन बने रहेंगे।

    नोएल टाटा और श्रीनिवासन ने रखा कार्यकाल बढ़ाने का प्रस्ताव

    टाटा ट्रस्ट की सितंबर 11 को हुई बैठक में नोएल टाटा और वेनु श्रीनिवासन ने यह प्रस्ताव रखा कि चंद्रशेखरन को तीसरा कार्यकाल दिया जाए ताकि समूह की व्यापक व्यवसायिक रूपांतरण योजनाओं में निरंतरता बनी रहे। प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ। यह भी तय हुआ कि औपचारिक स्वीकृति फरवरी 2026 में दी जाएगी, जब नियमों के अनुसार नए कार्यकाल की घोषणा का समय आएगा। यह फैसला उस समय आया है जब टाटा समूह कई जटिल परिस्थितियों से गुजर रहा है। टाटा ट्रस्ट के अंदर यह बहस चल रही है कि टाटा सन्स को सार्वजनिक कंपनी बनाया जाए या नहीं। जुलाई में पारित एक प्रस्ताव में कंपनी को निजी बनाए रखने की सिफारिश की गई थी, लेकिन अब कुछ ट्रस्टी उस निर्णय पर पुनर्विचार कर रहे हैं। इस अनिश्चित माहौल में चंद्रशेखरन की निरंतर कार्यकारी भूमिका समूह को स्थिरता और स्पष्ट दिशा देने के लिए अत्यंत आवश्यक मानी जा रही है।

    कार्यविस्तार वर्तमान परिस्थिति में पूरी तरह उचित

    विश्लेषकों के अनुसार, यह विस्तार भले ही असामान्य लगे, लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए यह पूरी तरह स्वाभाविक कदम है। कंसल्टिंग फर्म कैटालिस्ट एडवाइजर्स के एमडी केतन दलाल ने कहा टाटा समूह इस समय एक निर्णायक मोड़ पर है। एक ओर एयर इंडिया की चुनौतियां हैं, दूसरी ओर भू-राजनीतिक तनाव, और संभावित टाटा सन्स आईपीओ को लेकर बढ़ता मार्केट प्रेशर। ऐसे में नेतृत्व में निरंतरता आवश्यक है। एन. चंद्रशेखरन ने 2017 में टाटा सन्स के चेयरमैन का पद संभाला था। वे टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) से आए एक अनुभवी पेशेवर हैं। उनके नेतृत्व में टाटा समूह ने पिछले 5 वर्षों में शानदार प्रदर्शन किया है। समूह का राजस्व लगभग दोगुना हुआ और शुद्ध लाभ तथा बाजार पूंजीकरण तीन गुना बढ़ गया। वित्त वर्ष 2024–25 में समूह की कुल आय ₹15.34 लाख करोड़ रही, जबकि शुद्ध लाभ ₹1.13 लाख करोड़ दर्ज किया गया।

    चद्रशेखकरन के नेतृत्व में टाटा समूह ने किया विस्तार

    हालांकि पिछले एक वर्ष में समूह के बाजार मूल्य में लगभग ₹6.9 लाख करोड़ की गिरावट आई है, जिसका मुख्य कारण टीसीएस के शेयर मूल्य में करीब 30% की गिरावट रहा। इसके बावजूद, चंद्रशेखरन के कार्यकाल में टाटा सन्स की नेटवर्थ 2018 के ₹43,252 करोड़ से बढ़कर ₹1.49 लाख करोड़ हो गई। उनके नेतृत्व में टाटा समूह ने कई नए क्षेत्रों में प्रवेश किया है। इनमें टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के माध्यम से सेमीकंडक्टर निर्माण, टाटा डिजिटल के तहत सुपर-ऐप टाटा न्यू और क्रोमा, बिगबास्केट, 1एमजी तथा टाटा क्लिक जैसे प्लेटफॉर्म्स का विस्तार शामिल है। साथ ही, एयर इंडिया की वापसी समूह में ऐतिहासिक रही इसके तहत विस्तारा और एयरएशिया इंडिया का विलय एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस में किया गया। इसके अलावा, समूह ने तेजस नेटवर्क्स का अधिग्रहण कर भारत में एक स्वदेशी मोबाइल नेटवर्क स्टैक विकसित करने की दिशा में कदम बढ़ाया है और भारत तथा ब्रिटेन में बैटरी गीगाफैक्ट्रीज स्थापित कर रहा है।

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Tata Sons Chairman

    Tata Trust

    Third Term

    Extension

    Indian Business

    Corporate Leadership

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Aniruddh Singh
    By Aniruddh Singh

    अनिरुद्ध प्रताप सिंह। नवंबर 2024 से पीपुल्स समाचार में मुख्य उप संपादक के रूप में कार्यरत। दैनिक जाग...Read More

    Related Posts

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts

    'झालमुड़ी और मछली' पर सियासी संग्राम, ममता और बीजेपी आमने-सामने

    बंगाल में चुनावी जंग तेज:'झालमुड़ी और मछली' पर सियासी संग्राम, ममता और बीजेपी आमने-सामने

    केरल में हुई संयुक्त समूह की बैठक, सीमा प्रबंधन पर बनी सहमति

    भारत-भूटान रिश्तों को नई मजबूती:केरल में हुई संयुक्त समूह की बैठक, सीमा प्रबंधन पर बनी सहमति

    मस्जिद पक्ष को मिलेगी 98 दिन के सर्वे की वीडियोग्राफी, ASI को गूगल ड्राइव पर अपलोड करने के निर्देश

    धार भोजशाला : मस्जिद पक्ष को मिलेगी 98 दिन के सर्वे की वीडियोग्राफी, ASI को गूगल ड्राइव पर अपलोड करने के निर्देश

    कार्यक्रम  में महिला पत्रकारों ने रखी बेबाक आवाज, पीपुल्स ग्रुप ने उत्कृष्ट कार्य पर किया सम्मानित

    ‘नारी शक्ति वंदन’:कार्यक्रम  में महिला पत्रकारों ने रखी बेबाक आवाज, पीपुल्स ग्रुप ने उत्कृष्ट कार्य पर किया सम्मानित

    3 अफसर ट्रैप में धरे, बिल पास करने मांगी थी 3.50 लाख की घूस

    इंदौर PWD कार्यालय में लोकायुक्त की कार्रवाई 3 अफसर ट्रैप में धरे, बिल पास करने मांगी थी 3.50 लाख की घूस

    वसुंधरा राजे का फर्जी लेटर वायरल, कांग्रेस IT सेल के 3 नेता हिरासत में

    सियासत तेज :वसुंधरा राजे का फर्जी लेटर वायरल, कांग्रेस IT सेल के 3 नेता हिरासत में

    भोपाल के 20 इलाकों में बिजली कटौती, 4-6 घंटे रहेगी सप्लाई बंद

    Power Cut Alert!भोपाल के 20 इलाकों में बिजली कटौती, 4-6 घंटे रहेगी सप्लाई बंद

    ऑल-ब्लैक लुक और दमदार फीचर्स करेगा आकर्षित, जानें खूबियां

    नए अवतार में Hyundai Venue Knight:ऑल-ब्लैक लुक और दमदार फीचर्स करेगा आकर्षित, जानें खूबियां

    सेंसेक्स में 753 अंक की तेजी, निफ्टी 24,577 पर बंद: FMCG और रियल्टी शेयरों में जोरदार खरीदारी

    Share Market Today:सेंसेक्स में 753 अंक की तेजी, निफ्टी 24,577 पर बंद: FMCG और रियल्टी शेयरों में जोरदार खरीदारी

    जज को फोन करने के मामले में हाईकोर्ट में हाजिर हुए भाजपा विधायक संजय पाठक 

    Criminal Contempt : जज को फोन करने के मामले में हाईकोर्ट में हाजिर हुए भाजपा विधायक संजय पाठक 

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Tech & Automobiles
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....