PlayBreaking News

तमिलनाडु : फ्लाईओवर में गड़बड़ी से मचा हड़कंप, यातायात ठप, जांच में जुटी एक्सपर्ट्स की टीम

Follow on Google News
तमिलनाडु : फ्लाईओवर में गड़बड़ी से मचा हड़कंप, यातायात ठप, जांच में जुटी एक्सपर्ट्स की टीम

तमिलनाडु के होसुर में बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर बने एक एलिवेटेड फ्लाईओवर के स्ट्रक्चर में बदलाव देखा गया। इसके बाद अधिकारियों ने इसे यातायात के लिए असुरक्षित घोषित कर दिया और बेंगलुरु की ओर जाने वाले सभी वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी।

फ्लाईओवर के स्ट्रक्चर में बदलाव

होसुर एलिवेटेड फ्लाईओवर के एक पुल के स्ट्रक्चर में बदलाव देखा गया है, जिसमें पुल का एक हिस्सा दाएं-बाएं खिसक गया है। इस बदलाव की वजह से प्रशासन ने इसे यातायात के लिए खतरनाक घोषित कर दिया है, ताकि अनहोनी होने से पहले ही उसे रोक दिया जा सके।

यातायात बुरी तरह से प्रभावित

इसके बंद होने से यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुई है। चेन्नई और सेलम की ओर से होते हुए बेंगलुरु जाने वाले वाहन अब फ्लाईओवर का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। फिलहाल, वाहनों को सर्विस रोड के माध्यम से निकाला जा रहा है। होसुर बस स्टैंड के पास दोपहर को करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम भी देखने को मिला।

अब आगे क्या होगा?

रविवार को सड़क विशेषज्ञों की टीम एलिवेटेड एक्सप्रेसवे की संरचनात्मक जांच करेगी। इस जांच के बाद यह फैसला लिया जाएगा कि ये यातायात के लिए सुरक्षित है या नहीं। प्रशासन की ओर से जल्द समस्या का समाधान करने की बात कही गई है, ताकि यातायात फिर से सामान्य हो सके।

चेन्नई, बेंगलुरु और होसुर को जोड़ता है फ्लाईओवर

होसुर फ्लाईओवर बेंगलुरु में सिल्क बोर्ड जंक्शन को इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी के आईटी हब से जोड़ता है। इस फ्लाईओवर का निर्माण होसुर के ट्रैफिक कंजेशन को कम करने के लिए किया गया था। ये फ्लाईओवर नेशनल हाईवे का हिस्सा है जो चेन्नई, बेंगलुरु और होसुर को जोड़ता है।

Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts