Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन को आया हल्का चक्कर, चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती

तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन को आया हल्का चक्कर, चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को सोमवार सुबह हल्का चक्कर आने की शिकायत के बाद चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक, 72 वर्षीय स्टालिन को यह परेशानी मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई।

अस्पताल का बयान- सिर्फ जांच के लिए भर्ती

अपोलो अस्पताल की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, “सीएम स्टालिन को रूटीन वॉक के दौरान हल्का चक्कर आया। उन्हें लक्षणों की जांच और जरूरी डायग्नोस्टिक टेस्ट के लिए भर्ती किया गया है।”

स्थिति सामान्य, गंभीर कुछ नहीं

अस्पताल के अनुसार, सीएम स्टालिन की सेहत को लेकर किसी तरह की गंभीर चिंता की बात सामने नहीं आई है। डॉक्टरों की टीम उनका पूरा मेडिकल चेकअप कर रही है और सभी जरूरी जांच की जा रही हैं।

Uploaded media

डीएमके नेता बोले- सीएम बिल्कुल ठीक हैं

डीएमके के वरिष्ठ मंत्री दुरईमुरुगन ने कहा, “मुख्यमंत्री पूरी तरह ठीक हैं। उन्हें शाम तक छुट्टी मिल सकती है।”

समर्थकों ने की जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना

मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर राज्यभर में लोग चिंतित दिखे। सोशल मीडिया पर उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। हालांकि अस्पताल की रिपोर्ट से साफ है कि यह केवल एहतियातन मेडिकल जांच है और घबराने की कोई बात नहीं।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts