PlayBreaking News

सिंधु नदी पर बोले केंद्रीय मंत्री ;पाकिस्तान को पानी भेजने पर लगेगी रोक, देश में ही उपयोग होगा पानी

केंद्रीय मंत्री पाटिल ने यह भी बताया कि यमुना जल परियोजना को लेकर काम की रफ्तार तेज की जाएगी। इसका उद्देश्य पानी का बेहतर प्रबंधन करना है, ताकि अधिक से अधिक राज्यों को इसका लाभ मिल सके
Follow on Google News
पाकिस्तान को पानी भेजने पर लगेगी रोक, देश में ही उपयोग होगा पानी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जयपुर। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने पाकिस्तान से सिंधु नदी के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि सिंधु नदी का पानी अब पाकिस्तान को नहीं दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने ये बातें शनिवार को जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान कहीं। उनका कहना है कि जो पानी पाकिस्तान की ओर जाता है, उसे रोककर भारत के हित में इस्तेमाल किया जाएगा। जिससे यह पानी हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली जैसे राज्यों को फायदा मिलेगा।

    पाटिल- DPR रिपोर्ट तैयार है

    सीआर पाटिल ने कहा कि इस दिशा में केंद्र सरकार ने ठोस योजना पर काम शुरू कर दिया है। पाकिस्तान जाने वाले पानी को भारत की ओर मोड़ने के लिए डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार की जा चुकी है। हालांकि, जो पानी तकनीकी या कानूनी मजबूरी में छोड़ा जाता है, उस पर उन्होंने कोई स्पष्ट टिप्पणी नहीं की।

    यमुना परियोजना पर भी दिया बड़ा बयान

    उन्होंने यह भी बताया कि यमुना जल परियोजना को लेकर काम की रफ्तार तेज की जाएगी। इसका उद्देश्य पानी का बेहतर प्रबंधन करना है, ताकि अधिक से अधिक राज्यों को इसका लाभ मिल सके और जल संकट को कम किया जा सके। उन्होंने यह बातें शनिवार को जयपुर स्थित बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि सरकार जल संसाधनों के प्रभावी उपयोग को लेकर पूरी तरह गंभीर है और आने वाले समय में इसके सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे।

    हर घर पानी पहुंचे यह राज्यों की जिम्मेदारी

    जल जीवन मिशन योजना को लेकर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने कहा कि हर घर तक नल से पानी पहुंचाने की मुख्य जिम्मेदारी राज्यों की है, लेकिन केंद्र सरकार ने इस योजना के तहत पहली बार राज्यों को 50 प्रतिशत तक की वित्तीय मदद दी है, ताकि काम में कोई कमी न रहे। उन्होंने बताया कि योजना के क्रियान्वयन को लेकर देशभर से 4 हजार से ज्यादा शिकायतें मिली हैं। इन शिकायतों की जांच के लिए 119 विशेष टीमें बनाई गई थीं। जांच के बाद जहां भी गड़बड़ी पाई गई, वहां संबंधित दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts