🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

CG NEWS:मंच से फूटा मंत्री का गुस्सा: CMO को लगाई फटकार, पूछा- दो साल बाद भी वर्क ऑर्डर क्यों नहीं?

तखतपुर शिविर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने मंच से ही अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल, भाजपा पार्षदों ने भी जताई नाराजगी कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने सार्वजनिक रूप से नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) अमरेश सिंह को फटकार लगाई और विकास कार्यों में हो रही देरी पर जवाब मांगा।
Follow on Google News
मंच से फूटा मंत्री का गुस्सा: CMO को लगाई फटकार, पूछा- दो साल बाद भी वर्क ऑर्डर क्यों नहीं?

RAIPUR / BILASPUR NEWS। बिलासपुर जिले के तखतपुर में आयोजित "विकसित भारत का अमृत काल – सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण" शिविर के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू अधिकारियों पर जमकर बरसे। मंत्री ने मंच से ही नगर पालिका CMO अमरेश सिंह को फटकार लगाते हुए विकास कार्यों में देरी पर जवाब मांगा।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: मोती भवन पर निगम का नोटिस: पूर्व CM मोतीलाल वोरा की राजनीतिक विरासत अब टैक्स बकाया के घेरे में।

25 लाख की स्वीकृति, फिर भी नहीं जारी हुआ वर्क ऑर्डर

कार्यक्रम में मंत्री साहू ने लगभग दो वर्ष पहले स्वीकृत 25 लाख रुपये की राशि का मुद्दा उठाया। उन्होंने सवाल किया कि जब राशि स्वीकृत हो चुकी है तो आज तक वर्क ऑर्डर क्यों जारी नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: महिला किसान बनेंगी ड्रोन पायलट: CM साय ने ‘ड्रोन दीदी अभियान’ को दिखाई हरी झंडी, खेती में तकनीक और मातृशक्ति का संगम

CMO ने दिया आश्वासन

तीखे सवालों के बीच CMO अमरेश सिंह ने जल्द कार्य शुरू कराने का भरोसा दिलाया। हालांकि मंत्री ने स्पष्ट कर दिया कि विकास कार्यों में लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

भाजपा पार्षदों ने भी खोला मोर्चा

कार्यक्रम के दौरान भाजपा पार्षदों ने भी शिविर के प्रचार-प्रसार और सूचना व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर की। उनका आरोप था कि जनप्रतिनिधियों को समय पर जानकारी नहीं दी गई।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर जिला न्यायालय में फर्जी वकील गिरफ्तार, कई आधार कार्ड और आईडी बरामद; गिरोह के 5 सदस्य फरार



हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

शिविर में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र हितग्राहियों को लाभ वितरित किया गया। बड़ी संख्या में नागरिक, अधिकारी और जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में मौजूद रहे।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

icon

Latest Posts