CG NEWS:महिला किसान बनेंगी ड्रोन पायलट: CM साय ने ‘ड्रोन दीदी अभियान’ को दिखाई हरी झंडी, खेती में तकनीक और मातृशक्ति का संगम

5 महिला किसानों का दल प्रशिक्षण के लिए रवाना, ड्रोन तकनीक से बढ़ेगी उत्पादकता और स्वरोजगार के अवसर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी स्थित कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र से महिला किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि आज की मातृशक्ति हर क्षेत्र में अपनी क्षमता साबित कर रही है और अब कृषि क्षेत्र में भी आधुनिक तकनीकों का नेतृत्व करेगी।
Follow on Google News
महिला किसान बनेंगी ड्रोन पायलट: CM साय ने ‘ड्रोन दीदी अभियान’ को दिखाई हरी झंडी, खेती में तकनीक और मातृशक्ति का संगम

RAIPUR NEWS। रायपुर। छत्तीसगढ़ में कृषि क्षेत्र को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और महिला किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी पहल की है। ‘ड्रोन दीदी अभियान’ के तहत महिला किसानों के 5 सदस्यीय दल को ड्रोन पायलट प्रशिक्षण के लिए रवाना किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान खेती में तकनीकी बदलाव के साथ महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण आत्मनिर्भरता का नया अध्याय लिखेगा।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: राहुल गांधी को BJP विधायक ने बताया 'जोकर', कांग्रेस का पलटवार- पुरंदर मिश्रा को इलाज की जरूरत

महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी स्थित कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र से महिला किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि आज की मातृशक्ति हर क्षेत्र में अपनी क्षमता साबित कर रही है और अब कृषि क्षेत्र में भी आधुनिक तकनीकों का नेतृत्व करेगी।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: दंतेवाड़ा में कहीं पेड़ के नीचे पढ़ाई, कहीं बिना भवन खुला स्कूल

खेती में तकनीकी क्रांति का माध्यम बनेगा ड्रोन

मुख्यमंत्री ने कहा कि ड्रोन तकनीक खेती-किसानी को अधिक वैज्ञानिक, सटीक और लाभकारी बनाने का प्रभावी माध्यम है। इसके जरिए उर्वरकों और कीटनाशकों का छिड़काव कम समय में अधिक प्रभावशीलता के साथ किया जा सकेगा, जिससे किसानों का समय, श्रम और लागत तीनों बचेंगे।

प्रशिक्षण से मिलेगा रोजगार और आत्मनिर्भरता

‘ड्रोन दीदी अभियान’ के अंतर्गत महिला किसानों को ड्रोन संचालन, रखरखाव, सुरक्षा मानकों और कृषि कार्यों में उसके उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं ड्रोन पायलट के रूप में कार्य कर सकेंगी तथा अन्य किसानों को भी तकनीक आधारित खेती के लिए प्रेरित करेंगी।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: बस्तर में 506 नए आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण, साय सरकार का बड़ा फैसला, बच्चों और माताओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगी नई संभावनाएं

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रशिक्षित महिलाएं गांवों में ड्रोन सेवाएं उपलब्ध कराकर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकेंगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में तकनीक आधारित कृषि सेवाओं का विस्तार होगा और महिलाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

कृषि विकास का प्रेरणादायी मॉडल

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला भागीदारी के बिना ग्रामीण विकास और विकसित कृषि व्यवस्था की कल्पना अधूरी है। ‘ड्रोन दीदी अभियान’ महिला सशक्तिकरण, आधुनिक कृषि और ग्रामीण आजीविका संवर्धन का प्रेरणादायी मॉडल बनकर उभर रहा है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: राहुल गांधी को BJP विधायक ने बताया 'जोकर', कांग्रेस का पलटवार- पुरंदर मिश्रा को इलाज की जरूरत

सरकार का लक्ष्य: तकनीक से समृद्ध किसान

राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को आधुनिक बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। ड्रोन जैसी अत्याधुनिक तकनीकों के उपयोग से खेती को अधिक सुविधाजनक, टिकाऊ और लाभकारी बनाया जा रहा है।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts