CG NEWS: रायपुर जिला न्यायालय में फर्जी वकील गिरफ्तार, कई आधार कार्ड और आईडी बरामद; गिरोह के 5 सदस्य फरार

बार-बार बदल रहा था नाम, वकीलों को हुआ शक; जिला कोर्ट परिसर में सक्रिय बड़े नेटवर्क की जांच शुरू जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने संदेह के आधार पर आरोपी से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान वह बार-बार अपना नाम बदलकर बताने लगा, जिससे उसका भंडाफोड़ हो गया।
रायपुर जिला न्यायालय में फर्जी वकील गिरफ्तार, कई आधार कार्ड और आईडी बरामद; गिरोह के 5 सदस्य फरार

RAIPUR NEWS। राजधानी रायपुर के जिला न्यायालय परिसर में एक कथित फर्जी वकील को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से कई संदिग्ध आधार कार्ड और पहचान पत्र बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच में एक संगठित गिरोह के सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है, जबकि पांच अन्य सदस्य अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: महिला किसान बनेंगी ड्रोन पायलट: CM साय ने ‘ड्रोन दीदी अभियान’ को दिखाई हरी झंडी, खेती में तकनीक और मातृशक्ति का संगम

कोर्ट परिसर में पकड़ा गया आरोपी

जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने संदेह के आधार पर आरोपी से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान वह बार-बार अपना नाम बदलकर बताने लगा, जिससे उसका भंडाफोड़ हो गया।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: दंतेवाड़ा में कहीं पेड़ के नीचे पढ़ाई, कहीं बिना भवन खुला स्कूल

कभी हरीश, कभी मनीष बनकर देता रहा पहचान

आरोपी ने कभी खुद को हरीश डहरिया तो कभी मनीष कुर्रे बताया। लगातार बदलते जवाबों ने अधिवक्ताओं का संदेह और मजबूत कर दिया।

कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 4 से 5 संदिग्ध आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्र बरामद किए गए। दस्तावेजों की सत्यता की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: शिक्षाकर्मी आश्रितों को बड़ी राहत: तकनीकी योग्यता न होने पर भी नहीं छिन सकती अनुकंपा नियुक्ति, हाईकोर्ट ने दिया अहम आदेश

कस्टमर के विवाद से खुला राज

जानकारी के अनुसार आरोपी किसी व्यक्ति का न्यायालय संबंधी काम कराने पहुंचा था। काम नहीं होने पर क्लाइंट ने हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद आरोपी की गतिविधियों पर नजर गई।

गिरोह के 5 सदस्य फरार

पुलिस को आशंका है कि आरोपी अकेला नहीं बल्कि एक संगठित नेटवर्क का हिस्सा है। मामले में पांच अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: बस्तर में 506 नए आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण, साय सरकार का बड़ा फैसला, बच्चों और माताओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

पुलिस जुटी नेटवर्क खंगालने में

सिविल लाइन थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी कब से कोर्ट परिसर में सक्रिय था और उसने कितने लोगों को निशाना बनाया।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts