बुरहानपुर में रात को मदीना होटल पर नगर निगम का छापा, 12 किलो अमानक पॉलीथिन जब्त; 10 हजार का जुर्माना
बुरहानपुर नगर निगम ने प्रतिबंधित और अमानक पन्नी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड स्थित मदीना होटल से करीब 12 किलो पॉलीथिन जब्त की। होटल संचालक पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई के बाद शहर के होटल संचालकों और दुकानदारों में हड़कंप है।
Banwari Metkar
20 Aug 2026





























