Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ताप्ती नदी उफान पर लालदेव मंदिर डूबा : बुरहानपुर में 24 घंटे में लगभग 7 इंच बारिश; गांवों के कई मार्ग बंद, जैनाबाद पुल तक पहुंचा नदी का पानी

बुरहानपुर में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। पिछले 24 घंटे में शहर में 6.92 इंच और जिले में औसतन 4.35 इंच बारिश दर्ज की गई। ताप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से लाल देव मंदिर जलमग्न हो गया और जैनाबाद-राजघाट पुल को प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर बंद कर दिया है। जिले में इस सीजन अब तक 504.9 मिमी बारिश हो चुकी है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग दोगुनी है।
 बुरहानपुर में 24 घंटे में लगभग 7 इंच बारिश; गांवों के कई मार्ग बंद, जैनाबाद पुल तक पहुंचा नदी का पानी
बुरहानपुर में लगातार बारिश से राजघाट का लाल देव मंदिर डूब गया

बुरहानपुर। शहर में लगातार बारिश का दौर जारी है। गुरुवार शाम 3.30 बजे से शुरू हुई बारिश का दौर रातभर रूक-रूक कर चलता रहा। इससे जिले के कई क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं। कार्यालय कलेक्टर भू-संसाधन प्रबंधन जिला बुरहानपुर की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार सुबह तक बुरहानपुर शहर में बुरहानपुर में 24 घंटे में 6.92 इंच बारिश दर्ज हुई है। वहीं जिले की बात करें तो जबकि बुरहानपुर, नेपानगर, खकनार और धूलकोट को मिलाकर 4.35 इंच वर्षा दर्ज की है। यह आंकड़े सुबह 8 बजे तक के हैं।

जैनाबाद पुल बंद किया

बुरहानपुर में लगाातर बारिश और बैतूल क्षेत्र में बारिश से बुरहानपुर की ताप्ती नदी में बाढ़ जैसी हालात हो गए। ताप्ती के पानी ने जैनाबाद-राजघाट पुल को छू लिया। जिससे इस मार्ग को प्रशासन ने बंद कर दिया है। ताप्ती में बढ़ते जल स्तर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। यहां पर होमगार्ड और पुलिस बल तैनात कर दिए हैं। ताप्ती के सभी घाटों में बल तैनात है, लोगों की आवाजाही रोक दी है।

पिछले साल से दोगुना बारिश

जिले की औसत वार्षिक बारिश का आंकड़ा 823.6 मिमी है। बुरहानपुर में एक जून से अब तक 504.9 मिली मीटर बारिश हुई है, जबकि पिछले साल यह 259.5 मिमी थी। जुलाई के आखिरी दिन तक बुरहानपुर की बारिश पिछले साल से दोगुना हो गई है। उम्मीद है कि इस साल औसत से अधिक बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें: MP Weather Update : प्रदेश में एक्टिव हुए 3 मानसूनी सिस्टम, 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट; जानिए कहां-कहां बरसेंगे बादल

/img/89/1785490160808

ऐसी है बुरहानपुर में बारिश की स्थिति

Banwari Metkar
By Banwari Metkar

Latest Posts