PlayBreaking News

Burhanpur's Record : नशामुक्ति के संकल्प ने बुरहानपुर को दिलाई विश्वस्तरीय पहचान, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकाॅर्ड लंदन में दर्ज हुआ नाम

बुरहानपुर पुलिस के 'नशे से दूरी है जरूरी' अभियान को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन ने 'सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस' से सम्मानित किया है। अभियान में 32,002 से अधिक विद्यार्थियों ने हस्तलिखित नशामुक्ति संदेश लिखकर विश्व रिकॉर्ड बनाया और नशामुक्ति का संकल्प लिया।
Follow on Google News
 नशामुक्ति के संकल्प ने बुरहानपुर को दिलाई विश्वस्तरीय पहचान, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकाॅर्ड लंदन में दर्ज हुआ नाम
बुरहानपुर। सांसद-विधायक ने एसपी बागरी को सम्मान पत्र दिया।

बुरहानपुर।'नशे से दूरी है जरूरी' अभियान के अंतर्गत बुरहानपुर पुलिस द्वारा आयोजित व्यापक हस्तलिखित नशामुक्ति संदेश एवं हस्ताक्षर अभियान को विश्वस्तरीय सम्मान प्राप्त हुआ है। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन ने एसपी ऑफिस बुरहानपुर को 'सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस' से सम्मानित किया है। यह सम्मान 28 जुलाई 2026 को आयोजित उस अभियान के लिए दिया गया, जिसमें 32,002 से अधिक विद्यार्थियों एवं महाविद्यालयीन छात्रों ने एक ही दिन नशामुक्ति संदेश लिखकर और हस्ताक्षर कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

32 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प 

यह उपलब्धि केवल एक प्रमाणपत्र या रिकॉर्ड नहीं, बल्कि नशे के विरुद्ध जिले की सामूहिक चेतना, युवा शक्ति और सामाजिक संकल्प की वैश्विक पहचान है। अभियान में जिले के 113 विद्यालयों के 32,002 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी विद्यार्थियों ने अपने हाथों से नशामुक्ति संदेश लिखे, हस्ताक्षर किए और नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। यह सहभागिता दर्शाती है कि बुरहानपुर की नई पीढ़ी स्वस्थ, सुरक्षित और जिम्मेदार भविष्य के प्रति जागरूक है।

ये भी पढ़ें: Parliament Monsoon Session: लोकसभा से भी पास हुआ वंदे मातरम् बिल, विपक्ष का हंगामा

सांसद और विधायक ने किया सम्मानित 

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन में यह कीर्तिमान दर्ज होने के बाद एसपी ऑफिस बुरहानपुर को मिला 'सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस' गुरुवार को ऑडिटोरियम में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और विधायक अर्चना चिटनिस ने पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी को प्रदान किया। इस अवसर पर दोनों जनप्रतिनिधियों ने बुरहानपुर पुलिस, जिला प्रशासन, शिक्षण संस्थानों और अभियान से जुड़े सभी नागरिकों को बधाई दी। सांसद ने इसे जनसहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया, जबकि विधायक अर्चना चिटनिस ने कहा कि इस नवाचारी पहल ने बुरहानपुर को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी पहचान दिलाई है।

कार्यक्रम में दी गई जागरूकता की प्रस्तुतियां 

पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने उपस्थित लोगों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी। नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल ने 15 दिवसीय अभियान के दौरान प्रतिदिन आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। कार्यक्रम में जागृति कला केंद्र, नेपानगर के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जबकि माइक्रो विजन स्कूल के बच्चों ने 'नशे से दूरी ही जरूरी' विषय पर रैप डांस की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सृजन वर्मा, एसडीएम पल्लवी पौराणिक सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: क्या है MSP ? किसानों के लिए क्यों है जरूरी, जानिए इसे लेकर बार-बार क्यों होता है आंदोलन?

बच्चों के हाथों लिखा संकल्प बना अभियान की पहचान 

इस अभियान की सबसे बड़ी विशेषता केवल बड़ी संख्या में सहभागिता नहीं, बल्कि उसका मानवीय और व्यवहारिक स्वरूप रहा। विद्यार्थियों ने नशामुक्ति संदेश स्वयं अपने हाथों से लिखे और उन पर हस्ताक्षर किए। हस्तलिखित संदेश व्यक्ति को विचार से व्यक्तिगत रूप से जोड़ता है और संकल्प को औपचारिक गतिविधि के बजाय आत्म-प्रतिबद्धता का स्वरूप प्रदान करता है।

Banwari Metkar
By Banwari Metkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts