मतदाता जागरूकता अभियान, सारिका घारू ने राज्य निर्वाचन आयोग को सौंपी रिपोर्ट
सोहागपुर निवासी और राज्य निर्वाचन आयोग की ब्रांड एंबेसडर सारिका घारू ने 29 सितंबर को संपन्न पंचायत उपनिर्वाचन में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए गए मतदाता जागरूकता अभियान की विस्तृत रिपोर्ट भोपाल में राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव दिनेश श्रीवास्तव को सौंपी। रिपोर्ट में राज्यभर में संचालित जागरूकता गतिविधियों के साथ मतदाताओं से सीधे संवाद के दौरान मिला जमीनी फीडबैक भी शामिल है।
Neelam Tiwari
1 Oct 2026



























