Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Election 2026:मतदान की तैयारियों में जुटा चुनाव आयोग, अब हर बूथ पर पानी, रैंप और बैठने की सुविधा जरूरी

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने 15 मार्च 2026 को असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों के साथ छह राज्यों के उपचुनावों की तारीख घोषित कर दी है। इसके साथ ही आयोग ने चुनाव प्रक्रिया को सुचारू और मतदाता-केंद्रित बनाने के लिए व्यापक तैयारियों के निर्देश जारी किए हैं।
मतदान की तैयारियों में जुटा चुनाव आयोग, अब हर बूथ पर पानी, रैंप और बैठने की सुविधा जरूरी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इस बार चुनाव आयोग चुनाव को आसान, सुरक्षित और बेहतर बनाने पर पूरा ध्यान दे रहा है।मतदान केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं देने से लेकर लोगों को जागरूक करने और मदद पहुंचाने तक हर चीज पर काम किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक वोटर बिना किसी परेशानी के आराम से अपना वोट डाल सके। बता दें कि देशभर में 2 लाख 18 हजार 807 मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर खास जोर दिया गया है।
     

    मतदान केंद्रों पर अनिवार्य सुविधाओं की व्यवस्था

    चुनाव आयोग ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि हर मतदान केंद्र पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाएं (AMF) उपलब्ध हों। इनमें साफ पीने का पानी, छायादार बैठने की जगह, टॉयलेट, पर्याप्त रोशनी और मतदान कक्ष शामिल हैं। इसी के साथ दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रैंप की व्यवस्था भी अनिवार्य की गई है। और लंबी कतारों में खड़े मतदाताओं के लिए बैठने की व्यवस्था के तहत नियमित अंतराल पर बेंच लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

    वोटर्स जागरूकता के लिए पोस्टर और हेल्प बूथ लगेंगे  

    मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर चार मतदाता सुविधा पोस्टर (VFP) लगाए जाएंगे। इन पोस्टरों में मतदान केंद्र की जानकारी, उम्मीदवारों की सूची, जरूरी दिशा-निर्देश और मतदान की प्रक्रिया को सिंपल भाषा में समझाया जाएगा। इसके अलावा, हर केंद्र पर मतदाता सहायता बूथ (VAB) स्थापित किए जाएंगे, जहां बूथ स्तर के अधिकारी मतदाताओं को उनकी जानकारी जैसे बूथ नंबर और सीरियल नंबर खोजने में मदद करेंगे।

    मतदान केंद्रों पर मोबाइल जमा कर सकेंगे वोटर 

    मतदाताओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मतदान केंद्र के बाहर मोबाइल फोन जमा करने की व्यवस्था की जाएगी। मतदाता अपने फोन को वालंटियर के पास सुरक्षित रखकर मतदान कर सकेंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी सुविधाओं और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया जाएगा। इसके लिए फील्ड अधिकारियों को पहले से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts