सोहागपुर नगर परिषद में बढ़ी खींचतान, कचरा गाड़ियों की गुणवत्ता पर भाजपा पार्षदों का विरोध
सोहागपुर नगर परिषद में कचरा संग्रहण के लिए खरीदी गई 35 हाथ गाड़ियों की गुणवत्ता को लेकर विवाद खड़ा हो गया। भाजपा समर्थित पार्षदों ने गाड़ियों की क्वालिटी और आकार पर सवाल उठाते हुए विरोध किया। विवाद के बाद केवल 4 गाड़ियां उतारी गईं, जबकि बाकी ट्रक को वापस भेज दिया गया।
Neelam Tiwari
7 Aug 2026

























