उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका:6 बागी सांसदों के शिंदे गुट में विलय को स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के छह बागी सांसदों के एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में विलय को आधिकारिक मान्यता दे दी है। इस फैसले के बाद लोकसभा में इन सांसदों की राजनीतिक पहचान बदल गई है। साथ ही संसद में दोनों गुटों की संख्या का समीकरण भी बदल गया है।
Rohit Sharma
18 Jul 2026






























