पांढुर्णा में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्टूडेंट्स को दी स्कूटी, कैंप में ली योजनाओं की जानकारी, महिला समूहों को सराहा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पांढुर्णा में ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ शिविर में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी वितरित की और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने स्थानीय उत्पादों और महिला स्व-सहायता समूहों के हस्तशिल्प को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
Naresh Bhagoria
4 Oct 2026



























