परासिया में कुत्ते को बचाने में बेकाबू हुई कार, पत्थर से टकराकर मकान में घुसी; बुजुर्ग की मौत
छिंदवाड़ा के परासिया में शुक्रवार सुबह सड़क पर बह रहे पानी के बीच कुत्ते को बचाने के दौरान कार अनियंत्रित होकर पत्थर से टकराई और मकान में जा घुसी। हादसे में 60 वर्षीय हबीब खान गंभीर घायल हुए, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने सड़क के खतरनाक मोड़ और पानी को हादसों की वजह बताया है।
Shyam Sahu
18 Sep 2026



























