Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छिंदवाड़ा के इकलहरा में कोयला खदान कर्मचारियों ने मारपीट कर केबल चोरों को गांव में घुमाया, Video Viral

छिंदवाड़ा के परासिया स्थित इकलहरा बंद कोयला खदान की टाउनशिप में पानी-बिजली व्यवस्था के लिए बिछाई गई केबल चोरी करते तीन युवकों को कर्मचारियों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। गुस्साए कर्मचारियों ने उनकी पिटाई कर गांव में घुमाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने आरोपियों और मारपीट करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
छिंदवाड़ा के इकलहरा में कोयला खदान कर्मचारियों ने मारपीट कर केबल चोरों को गांव में घुमाया, Video Viral
छिंदवाड़ा। केबल चोरों की पिटाई करते कोयला खदान कर्मचारी।

छिंदवाड़ा। तहसील परासिया इकलहरा की बंद कोयला खदान की टाउनशिप में कोयला खदान कर्मचारियों ने तीन चोरों को रंगे हाथ पकड़ लिया। इन चोरों की कर्मचारियों ने पिटाई कर दी। केबल लेकर चोरों को गांव में घुमाया गया। इसका वीडियों वायरल हो गया है। पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है।

तीन लोग चुरा रहे थे केबल

बीते कुछ दिनों पहले इकलहरा में पानी को लेकर तीन आंदोलन हुए। पानी बिजली के इस आंदोलन में ग्रामीणों ने दो दिन पहले चक्काजाम भी किया था। चक्काजाम के बाद वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (WCL) ने पानी-बिजली की व्यवस्था बनाने के लिए कर्मचारियों को काम पर लगाया। मंगलवार की शाम काम पूरा कर चार्ज करने के लिए कर्मचारी गए तो केबल ही नहीं थी। उन्होंने देखा तो तीन लोग केबल चुराकर भाग रहे थे। तब कर्मचारियों ने पकड़ लिया। 

चोर और मारपीट करने वालों को पुलिस ले गई

जिस व्यवस्था को बनाने पूरा गांव सड़क पर तीन घंटे चक्काजाम कर खड़ा था, उसकी व्यवस्था बनाने के काम को इन तीन चोरों ने बिगाड़ दिया। गुस्से में कर्मचारियों ने इनकी पिटाई कर दी। इसका किसी ने वीडियो बना लिया। वीडियो को सोशल नेटवर्क पर वायरल कर दिया। बुधवार को वीडियो वायरल होने के बाद रात साढ़े नौ बजे पुलिस इकलहरा पहुंची थी। तीनों आरोपियो को पुलिस ले गई। वहीं मारपीट करने वाले कर्मचारी को भी पुलिस साथ ले गई थी।

ये भी पढ़ें: असम के CRPF कैंप में गोलीबारी: बालाघाट के विष्णु बघेल समेत दो जवान शहीद, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

केबल को जलाकर तार बेचते हैं

चोरी करने वाले आरोपी स्थानीय रहवासी ही हैं। गौरतलब है कि इलाके में कबाड़ी इस तरह के सामान को खरीदते हैं। WCL परिसर में चोरी कर केबल जलाकर तार को बेच दिया जाता है। इस केबल के चोरी होने से इकलहरा के हजारों लोगों की व्यवस्था प्रभावित होती। समय पर चोर पकड़ लिए जाने से व्यवस्था नहीं बिगड़ पाई। हालांकि वीडियो वायरल होने से अपनी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी पर कार्रवाई हो सकती है।

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को राहत नहीं, अंतरिम जमानत की मांग खारिज

Shyam Sahu
By Shyam Sahu

छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार हैं। 25 वर्षों का अनुभव अपने क्षेत्र में शासन प्रशासन की खबरें पाठकों त...Read More

Latest Posts